मां बनने का सपना अधूरा रह गया इन 5 अभिनेत्रियों का, नंबर-3 थी कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले कई सितारे आज शादी करके बच्चो के माँ बाप बन चुके हैं। वही कुछ सितारों ने अब तक शादी नहीं की है। और  बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी मशहूर अभिनेत्रियां है जिन्हें भगवान ने उन्हें इस सुख से वंचित रखा,इंसान जिंदगी में चाहे कितनी भी सफलता हासिल कर ले कुछ कमियां तो रह ही जाती है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे। जिन्हें कभी मां बनने का सुख नहीं मिल पाया।
शबाना

शबाना की अदाकारी को आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया है। शबाना आजमी को 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। शबना जितनी पॉपुलर अपनी अदाकारी के लिए रहीं उतनी ही सुर्खियां पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरीं। जावेद और शबाना की लव स्टोरी एक दम फिल्मी है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी। एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सन 1994 को बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर से शादी की थी। शादी से पहले जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। शबाना आज़मी ने भारतीय और बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर के साथ शादी के साथ शादी किए हुए करीब 35 साल हो गए फिर भी आज तक वह मां नहीं बन पाई।
सायरा बानो

अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं चुलबुली एक्ट्रेस सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। जब भी सायरा बानो की बात आती है दिलीप कुमार के साथ उनके मोहब्बत के चर्चे अनायास ही छिड़ जाते हैं। सायरा बानो अपने जमाने में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की चौथी सबसे महंगी एक्ट्रेस थी। वह 1961 से लेकर 1988 तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थी। अदाकारा सायरा बानो को दिलीप कुमार साहब से शादी किए हुए करीब 53 साल का समय बीत चुका है। फिर भी आज दोनों माता पिता नहीं बन पाए।
संगीता बिजलानी

पुर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी का जन्‍म 9 जुलाई 1960 को हुआ था। वे बचपन से ही ग्‍लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। उन्‍होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। संगीता बिजलानी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थी। इसके अलावा वह सुपरस्टार सलमान खान की प्रेमिका भी रह चुकी है और दोनों का रिलेशनशिप काफी चर्चा में भी था। बाद में संगीता ने पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन मोहम्मद अजहरुद्दीन से विवाह कर लिया था। 16 सालों तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद सन 2010 को दोनों अलग हो गए। इतने वर्षों तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बावजूद भी आज उनका कोई बच्चा नहीं है।
जयाप्रदा 

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था।  अभिनेत्री जयाप्रदा अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री रही है उन्होंने 22 जून 1986 को श्रीकांत नाहटा से शादी की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अब तक मां नहीं बन पाई है। हालांकि श्रीकांत पहले से शादीशुदा थे और उनके 3 बच्चे भी है। लेकिन आज 32 साल के बाद भी जया प्रदा अब तक मां नहीं बनी।
किरण खेर

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर के पति जाने माने अभिनेता अनुपम खेर है। अनुपम खेर की पहली पत्नी गौतम बेरी थी। जिनसे उन्हें बच्चे है। लेकिन गौतम बेरी और अनुपम खेर का तलाक हो गया, जिसके बाद उन्होंने किरण खेर से शादी की थी। बता दें किरण खेर की उम्र 64 वर्ष है। वह अब तक संतान का सुख नहीं भोग पाई है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *