धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ करने सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची, शत्रुघ्न सिन्हा ने फोन कर कही ये बात!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का एक केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मुरादाबाद की पुलिस टीम मुंबई पहुंची, लेकिन यहां पुलिस टीम को सोनाक्षी सिन्हा नहीं मिलीं, क्योंकि सोनाक्षी इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में हैं। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा पर एक कार्यक्रम के नाम पर लाखों रुपये लेकर भी कार्यक्रम में न आने का आरोप है और मुरादाबाद के थाने कटघर कोतवाली में सोनाक्षी सहित 5 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

खबरों की माने तो धोखाधड़ी के केस में जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे जांच अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया कि मुंबई स्थित जुहू में सोनाक्षी सिन्हा का परिवार रहता है। गुरुवार को पुलिस की टीम जुहू पुलिस से संपर्क करने के बाद सोनाक्षी के फ्लैट तक पहुंची। घर पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा मिलीं। उन्होंने पूछा कि किस सिलसिले में मुरादाबाद पुलिस का वहां तक जाना हुआ है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

 सोनाक्षी सिन्हा के बयान लेने के लिए मुंबई पहुंची मुरादाबाद पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है। इसकी वजह मौजूद वक्त में सोनाक्षी का घर के बजाय शूटिंग लिए हैदराबाद होना है। पुलिस की मुलाकात अभी सोनाक्षी सिन्हा से नहीं हो सकी है। पूनम सिन्हा ने बताया कि सोनाक्षी तो फिलहाल शूटिंग के लिए हैदराबाद गई हैं। ऐसे में अभी बात नहीं हो सकती है। सोनाक्षी के बयान के  लिए इंतजार करना पडे़गा। पूनम सिन्हा ने जांच अधिकारी की बात सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से करवाई।

बता दे कि शत्रुध्न सिन्हा फोन पर बात करते हुए सामान्य थे, जांच अधिकारी का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने परिचय पूछा। इसके बाद बेटी के शूटिंग में होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से कहा कि सोनाक्षी तक आपका संदेश पहुंचा दिया जाएगा। जैसे ही उनको शूटिंग से छुट्टी मिलेगी, तब बात हो सकेगी। करीब दो घंटे तक जांच अधिकारी सोनाक्षी के घर मौजूद रहे। उन्होंने केस के बारे में पूरी जानकारी सोनाक्षी की मां को दी। 

खबरों की माने तो सोनाक्षी को बीते वर्ष सिंतबर 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म करने जाना था। इसके लिए उन्होंने बतौर मेहनताना 24 लाख रुपए भी लिए थे लेकिन वो उस कार्यक्रम में नहीं आईं। इसके चलते कार्यक्रम के आयोजकों का बड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस में सोनाक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

बता दे की सोनाक्षी सिन्हा कुछ समय पहले रिलीज़ हुई फिल्म कलंक में नजर आई थी और अब सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ है। बता दें कि इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और दिव्या खोसला कुमार हैं और यह 2 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं सोनाक्षी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में भी व्यस्त चल रही हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *