भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां का 85 साल की उम्र हुआ निधन, हिदुंजा हॉस्पिटल में लीअंतिम सांस!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के लिए भी बुरी खबर सामने आई, जाने माने भक्ति गीतों के भजन सम्राट अनूप जलोटा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां कमला जलोटा का निधन हो गया है। मुंबई के हिदुंजा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह कमला जलोटा ने आखिरी सांस ली। भजन सम्राट की मां कमला जलोटा 85 साल की थीं

खबरों के मुताबिक अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा की तबीयत ठीक नहीं थी। वो लंबे टाइम से बीमार चल रही थीं। इसी के चलते अनूप जलोटा की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। यहीं उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली। अनूप की मां कमला का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को किया जाएगा।

बता दे की अनूप जलोटा अपनी मां के बहुत करीब थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वो सबसे पहले मां से मिलने पहुंचे थे।अनूप जलोटा ने कहा था, ‘मेरी 85 साल की मां ने पूछा कि जसलीन कौन है? मां के इस सवाल के जवाब में मैंने उन्हें बताया था कि जसलीन महज मेरी स्टूडेंट है। जैसा दिखाया जा रहा है वो सब सही नहीं है।’ 

आपकू बता दे की बिग बॉस में अनूप जलोटा ने मॉडल एंड सिंगर जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली थी। दोनों ने खुद को गुरु-शिष्य बताया था। हालांकि घर में जाने के बाद दोनों ने कपल होने का भी पब्लिसिटी स्टंट किया था। लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने इस रिश्ते की सच्चाई बता दी थी कि दोनों सिर्फ गुरु-शिष्य हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *