कैटरीना, करीना सहित इन 18 अभिनेत्रियो के साथ पब्लिकली हो चुकी छेड़छाड़!

दोस्तों हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियाँ जेनिफर एनिस्टन और शोंडा रिमेस जैसी कई हॉलीवुड A-लिस्टर्स वर्क प्लेस पर   सेक्शुअल हैरेसमेंट से निपटने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है। खबरों की माने तो ‘टाइम्स अप’ नाम के इस कैंपेन में ऐसी महिलाओं की मदद के लिए 13 मिलियन डॉलर की सहायता राशि भी रखी गई है, जिन्हें वर्क प्लेस पर हुए हैरेसमेंट के कारण जॉब छोड़ना पड़ा। ये महिलाएं इस कैंपेन की मदद से खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं। बता दे की बॉलीवुड  की कई अभिनेत्रियो के साथ भी ऐसे मामले तो कम देखने को मिलते हैं, लेकिन पब्लिक प्लेस पर इनके साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं। आज आपको ऐसी 18 अभिनेत्रियो के बारे में बता रह है जिनके साथ पब्लिक प्लेस पर छेड़छाड़ की घटनाये हुई है।
करीना कपूर

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर को साल 2013 में एक इवेंट के दौरान छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था।  खबरों की माने तो इवेंट खत्म होने के बाद करीना बाहर आ रही थीं। तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान करीना घबरा गईं। बाद में बाउंसर्स ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।
कैटरीना कैफ  

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ 2005 में साउथ कोलकाता की एक दुर्गा पूजा कमिटी के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। इवेंट पूरा होने के बाद भीड़ के कुछ लोग उनकी पर्सनल सिक्युरिटी को हटाते हुए करीब पहुंच गए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे।
सुष्मिता सेन 

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ उस समय छेड़खानी का मामला सामने आया था, जब वे पुणे में एक ज्वैलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के लिए गई थीं। जब वे वापस लौटीं और अपनी कार में बैठने की कोशिश कर रही थीं, तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे छेड़खानी की।
बिपाशा बसु 

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु फिल्म ‘राज 3’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गई थीं। इस दौरान एक शख्स ने उनकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, वे एक बार मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इसके अलावा न्यूजर्सी में भी उन्हें छेड़खानी का शिकार होना पड़ा था।
नगमा  

जानी मानी अभिनेत्री और राजनेता नगमा के साथ अप्रैल 2014 में कांग्रेस नेता गजराज सिंह ने बदसलूकी कर दी थी। हापुड़ में रोड शो के दौरान गजराज सिंह ने नगमा की ओर हाथ बढ़ाया और उनके सिर को पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। उन्होंने नाराजगी के साथ गजराज का हाथ झटक दिया था। इस घटना के बाद नगमा बिना शो किए ही वापस लौट गईं थीं। इसी तरह चुनाव प्रचार के दौरान भी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। तब नाराज नगमा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।
सोनम कपूर  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म ‘रांझणा’ के प्रमोशन के लिए जब एक थिएटर में पहुंचीं तो उन्हें कुछ क्रैजी फैन्स की छेड़खानी का शिकार होना पड़ा। लेकिन बाद में उनके को-स्टार धनुष ने मदद की और उन्हें वहां से बाहर निकाला।
गौहर खान  

अभिनेत्री गौहर खान के साथ छेड़खानी और थप्पड़ की घटना सामने आई। बता दे की  गौहर टीवी रियलटी शो ‘इंडियाज रॉकस्टार’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग कर रही थीं। तभी मोहम्मद अकील नाम का एक शख्स ऑडियंस के बीच से उठकर स्टेज पर आया। उसने पहले गौहर के साथ छेड़खानी की और जब गौहर ने विरोध किया तो उसने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
तापसी पन्नू  

2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के एक प्रमोशनल इवेंट में इसकी लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया था कि दिल्ली में उन्हें अक्सर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता था। तापसी के मुताबिक कॉलेज के दिनों में कई बार बस में लोग उन्हें गलत तरीके से छूते और छेड़छाड़ करते थे। कई बार वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते थीं, तो अक्सर लोग यहां-वहां हाथ लगाते रहते थे।
गुल पनाग 

बॉलीवुड अभिनेत्री ने कई फिल्मो काम किया है फिलहाल वे फिल्मो से दूर है और एक पायलेट के तो पर काम कर रही है बता दे की अभिनेत्री गुल पनाग को एक बार दिल्ली हाफ मैराथन के वक्त छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था। मैराथन में उनके साथ दौड़ रहे कुछ लोग भीड़ का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती उनके करीब आए और उन्हें टच करने लगे थे।
सोनाक्षी सिन्हा 

2010 में एक इवेंट के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों के ग्रुप ने सोनाक्षी पर न सिर्फ भद्दे कमेंट पास किए, बल्कि उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश भी की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। हालांकि, बाद में बाउंसर्स सोनाक्षी को वहां से ले गए। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।
अमीषा पटेल 

घटना अप्रैल 2014 की है। अमीषा एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में गोरखपुर (उप्र) गई थीं। उन्हें देखने के लिए शोरूम के बाहर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जब वे भीड़ से होते हुए शोरूम के अंदर जाने लगीं तो एक युवक ने उन्हें जबरदस्ती छुआ। इसके बाद गुस्से में आईं अमीषा ने उसे एक थप्पड़ रसीद किया था।
कोइना मित्रा 

बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में उस वक्त छेड़छाड़ हुई थी, जब वे न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय कर रही थीं। इसके बाद कोइना शॉक्ड रह गईं और चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में छेड़खानी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था।
ईशा देओल

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी ईशा देओल के साथ भी छेड़छाड़ की खबरे सामने आई थी बता दे की 11 अगस्त 2005 की है जब ईशा देओल किसी काम से पुणे गई थीं। तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक शख्स उनके काफी नजदीक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। ईशा ने यह देखकर उस शख्स के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया।
राखी सावंत 

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सिंगर मीका के खिलाफ छेड़छाड़ और जबरदस्ती किस करने की शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, 2006 में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान मीका ने राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था। इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इवलिन शर्मा  

बॉलीवुड के हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री इवलिन शर्मा जब अपने होमटाउन जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जा रही थीं, तब कुछ लोगों ने उनके फोटोग्राफ खींचे। जब इवलिन ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे बदतमीजी करने लगे। लेकिन बाद में इवलिन ने कैब ली और वहां से चली गईं।
रिया चक्रवर्ती  

बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ फेम रिया चक्रवर्ती के साथ मार्च 2014 में छेड़खानी का मामला सामने आया था। रिया ने ट्विटर के जरिए अपने फैन्स को बताया था कि एक आदमी अचानक उनकी बिल्डिंग में आया और उन्हें इधर-उधर छूने लगा। यह तो शुक्र है कि उन्हें मार्शल आर्ट्स आता है। उनके किक मारते ही वह आदमी भाग गया।
मिनिषा लांबा

बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा के साथ उस वक्त छेड़छाड़ हुई थी, जब वे गोवा बीच पर एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करा रही थीं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *