गुज़रे ज़माने की पोपुलर अभिनेत्री विद्या सिन्हा अस्पाल में भर्ती, नाजुक हालत के चलते रखा वेंटीलेटर पर!

दोस्तों अपने ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री विद्या सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। विद्या सिन्हा मुंबई के सिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कहा जा रहा है कि विद्या सिन्हा को दो दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में थोड़ा सुधार है लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं है।   

खबरों की माने तो अभिनेत्री को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आई है। विद्या को फेफड़ों से जुड़ी समस्या कुछ वक्त पहले हुई थी वहीं दिल से संबंधित बीमारी के बारे में हाल ही में पता चला। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, विद्या 72 साल की हैं। उन्हें फेंफड़ों और हृदय संबंधी बीमारी है। कुछ साल पहले उन्हें फेंफड़ों की गंभीर समस्या से गुजरना पड़ा था। तभी से वो इस बीमारी से जूझ रही हैं।
सूत्रों की मानें तो 72 साल की अभिनेत्री विद्या को डॉक्टर्स ने एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी थी लेकिन उनके रिश्तेदार यह कराने के लिए तैयार नहीं हैं। विद्या अपनी रील के अलावा रियल लाइफ के लिए भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने 2009 में अपने दूसरे पति नेताजी भीम राव सालूंखे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। विद्या ने पति के खिलाफ केस किया था जो वो जीत गईं थीं।


विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।  फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में ‘छोटी सी बात’, ‘मेरा जीवन’, ‘इनकार’, ‘जीवन मुक्त’, ‘किताब’, ‘रजनीगंधा’, ‘हवस’,’पति पत्नी और वो’, ‘तुम्हारे लिए’, ‘सबूत’ जैसी कई फिल्मो में नजर आ चुकी है। संजीव कुमार के साथ उनका गाना ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ बेहद चर्चित हुआ था। साथ ही विद्या सिन्हा कई टीवी सीरियल में भी नज़र आ चुकी है। इन सीरियल्स में ‘काव्यांजलि’, ‘जारा’, ‘नीम नीम शहद शहद’, ‘कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘चंद्र नंदिनी’ शामिल हैं। विद्या इस वक्त ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ सीरियल में सिकंदर की मां का रोल निभा रही हैं। 

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *