कमाई के मामले में सुनील शेट्टी से कम नहीं हैं उनकी पत्नी, कहलाती है फिल्म इंडस्ट्री की लेडी अंबानी!

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अभिनेता सुनील शेट्टी की गिनती बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग और एक्शन के दम पर पहचान बनाई। सुनील शेट्टी 56 साल के हो गए हैं। 11 अगस्त, 1961 को मुल्कि, कर्नाटक में जन्मे सुनील ने 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्मों में सुनील को ज्यादा सक्सेस नहीं मिली लेकिन बिजनेस फील्ड में वो काफी आगे हैं। सुनील की तरह ही उनकी वाइफ माना शेट्टी भी बिजनेस वुमन हैं।

बता दे की अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की अपनी एक अलग पहचान है। माना किसी सुपरवूमन से कम नहीं हैं। माना मल्टी टास्कर हैं और वो डिजाइनर, होममेकर और सोशल वर्कर जैसी कई रिस्पांसबिलिटी संभाल रही हैं। एक साथ वो जितने बिजनेस संभाल रही हैं, उनके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। माना ना सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसवूमन हैं बल्कि वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। आज माना शे्टटी का जन्मदिन है।

माना ने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 रियलिटी एंड डेवलपर्स नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके तहत उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सभी फैसिलिटीज मौजूद हैं। इसके अलावा माना शेट्टी ‘सेव द चिल्ड्रन इंडिया’ नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय-समय पर वो ‘आराइश’ के नाम से एग्जीबिशन भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

साथ ही माना इन सबके के साथ डिजाइनर भी हैं। वो अपनी बहन के साथ मिलकर ‘माना एंड ईशा’ नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं। सुनील के पास कई फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वो अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। वहीं माना शेट्टी भी कमाई के मामले में अपने पति से दो कदम आगे ही हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *