किराए की कोख का सहारा लेकर इन सितारों ने भरी अपनी गोद, जानिए इनके बारे में!

दोस्तों पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड फिल्म जगत में सरोगेसी से बच्चो माता पिता का सिलसिला काफी तेज़ी से शुरू हो चूका है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में इस वक्त एक नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है। मां-बाप बनने के लिए और बच्चे का सुख पाने के लिए वह सरोगेसी का सहारा ले रहे हैं। सरोगेसी, सीधे शब्दों में किराए की कोख। किराए की कोख से मां बनना सितारों को रास आ रहा है। पहले सरोगेसी का सहारा सिर्फ वही लेते थे, जो शादीशुदा कपल्स नेचुरल तरीके से पैरंट्स बनने में कामयाब नहीं हो पाते थे। सुनने में आया है कि सलमान भी सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने जा रहे हैं। वहीं बहुत से सितारे पहले से ही सरोगेसी का सहारा लेकर अपनी गोद भर चुके हैं।
शाहरुख़ खान 

शाहरुख ने बॉलीवुड जगत में सबसे पहले सरोगेसी का सहारा लिया था और यही वह समय था जब बॉलीवुड में उन्होंने सेरोगेसी के जरिए मां-बाप का नया चलन शुरू किया था। किंग खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने दो बच्चें होने के बाद भी तीसरे बच्चे को अपनी जिंदगी लाये। शाहरुख और गौरी का किराए की कोख से पैदा हुए बच्चे का नाम अबराम है। अबराम बॉलीवुड का मोस्ट पॉपुलर किड है।
आमिर खान

बॉलीवुड फिल्म जगत के सुपर स्टार अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने भी माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का ही सहारा लिया है। उनके घर 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद का जन्म हुआ था।
 एकता कपूर और तुषार कपूर

टीवी क्वीन एकता कपूर और उनके भाई अभिनेता तुषार कपूर दोनों ने ही किराए की कोख का सहारा लेकर बच्चों का सुख प्राप्त किया है। एकता कपूर तो इसी साल 27 जनवरी को एक बेटे की मां बनी है। एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम अपने पिता जीतेंद्र के असली नाम पर रखा रवि कपूर रखा है। इससे पहले एकता कपूर के भाई तुषार भी सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर पिता बने थे। तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य है।
सनी लियॉन 

बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन को भी सरोगेसी का सहारा लेकर अपने घर में दो जुड़वा बच्चो की माँ बनी है। सनी लियोनी आज तीन बच्चों की मां है। उन्होंने साल 2017 में निशा कौर नाम की बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद सनी ने 2018 में सरोगेसी के जरिए दो जुडवां बच्चों अशर सिंह और नोह सिंह का जन्म हुआ।
करण जौहर

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माण करण जौहर ने भी सरोगेसी के माध्यम से बिना शादी किये पिता बन चुके है। उन्होंने अचानक ही अपने किराए की कोख से पैदा हुए बच्चों की जानकारी दी थी। वो भी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के पिता बन चुके हैं। करण के दोनों बच्चों में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनके नाम उन्होंने यश जौहर और रूही जौहर रखा है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *