जब विराट संग बिगड़े थे अनुष्का के रिश्ते तो सलमान खान की वजह से हुआ था पेंचअप!

दोस्तों टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को 31 साल के हो गए। वे दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं। कोहली ने 11 साल के क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े।क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल हैं। दोनों का कनेक्शन और बॉन्डिंग देखते ही बनती है। कपल की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। एक दौर ऐसा भी आया जब दोनों का रिलेशन बहुत बिगड़ा। ऐसा लगा कि इनकी लव स्टोरी अधूरी रह जाएगी। लेकिन दोनों फिर एक साथ आ गए। विराट कोहली के बर्थडे पर आइए जानते हैं कपल की दिलचस्प लवस्टोरी के बारें में।

बता दें कि विराट और अनुष्का एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्ती परवान चढ़ कर प्यार के कलेवर में ढलती गई और दोनों को अक्सर एक साथ ही देखे जाने लगा। दोनों कई फंक्शंस के रेड कार्पेट पर साथ जाने लगे।

2014 की शुरुआत में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड गई तो अनुष्का भी विराट से मिलने वहां पहुंच गईं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसी के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में आ गई। लेकिन दोनों के रिलेशन में भी सबकुछ ज्यादा दिन अच्छा नहीं रहा। कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।

खबरों के मुताबिक, विराट जल्‍दी शादी करना चाहते थे। लेकिन अनुष्‍का करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उन्हीं दिनों अनुष्का ने सलमान के साथ सुल्तान मूवी साइन की थी। इसलिए वह शादी को थोड़े समय तक होल्ड करना चाहती थीं। इसी वजह से दोनों अलग हो गए। लेकिन फिर अचानक ही एक दिन कपल को मुंबई में साथ डिनर करते देखा गया।

रिपोर्ट की मानें तो डिनर के बाद ये कपल सलमान खान के घर भी गया था। जहां पर भाईजान ने इनका पैचअप कराने में मदद की थी। फिलाहाल विराट और अनुष्का खुशहाल जिंदगी बसर कर रहे हैं। दोनों ने 2017 में इटली में शादी कर ली।  इन दोनों की शादी को करीब एक महीने बाद दो साल होेने वाले हैं। विरुष्का की शादी क्रिकेट और बॉलीवुड में खूब चर्चा में रही। इन दोनों सितारों ने इटली के मशहूर पैलेस बोर्गो फिनोशिएटो में शादी की थी। यह शादी सीक्रेट थी। जिसमें करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *