10 सालों में इतना बदल गईं ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये एक्टेस, शेयर की अपनी 10 साल पुरानी तस्वीर!

दोस्तों टीवी जगत की खूबसूरत और क्यूट अभिनेत्री कांची सिंह टीवी जगत के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली। कांची ने सीरियल में गायत्री निखिल देवड़ा यानी गायू का किरदार निभाया था। बता दें कि कांची सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने जिम से लेकर इवेंट तक हर लुक को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी 10 साल पुरानी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी शॉक्ड हैं। कांची का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेंशन सुर्खियों में है।

बता दे की शेयर की गई तस्वीरों में कांची ने अपनी करीबी दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। कांची ने पोस्ट के साथ लिखा- ‘यह तस्वीर ठीक 10 साल पहले साल 2009 की है। तस्वीर टीचर्स डे के दिन की है। दूसरे स्कूल की तरह हमने भी इस खास दिन के लिए साड़ी पहनी थी।’ इसी के साथ कांची ने अपनी दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

23 साल की कांची अभी तक कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सीरियल ‘कुंटुंब’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। साल 2014 में कांची ने सीरियल ‘और प्यार हो गया’ में बतौर लीड रोड काम किया। इसमें उन्होंने अवनी राज पुरोहित का किरदार निभाया था। कांची सीरियल ‘ससुराल सिमर का’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ में भी नजर आ चुकी हैं।

कांची अपने को-एक्टर रोहन मेहरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। शो के दौरान उन्हें अपना प्यार भी मिला। शो के दौरान कई बार इन दोनों की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *