अर्जुन कपूर को Kiss कर मलाइका ने फिर किया प्यार का इज़हार, ऐसे की नए साल की रोमांटिक शुरुआत!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले एक साल से अपनी लव-लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक स्पेशल पोस्ट के साथ बर्थडे विश करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

इसी के बाद से अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं और एक-दूसरे से जुड़े सवालों के जवाब भी देते हैं। अब नए साल पर मलाइका अरोड़ा ने एकबार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। मलाइका और अर्जुन दोनों ही अक्‍सर साथ नजर आने या फोटो शेयर करने से बचते हैं। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा ने नए साल की शुरुआत अपने इस नए रिश्‍ते के खुल्‍लम-खुल्‍ला ऐलान के साथ ही की है। जी हां, मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है।

बता दे की मलाइका अरोड़ा ने एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। मलाइका फोटो में अर्जुन को बाहों में लिए गाल पर किस कर रही हैं। वहीं अर्जुन सेल्फी क्लिक करते दिख रहे हैं। दोनों की ये फोटो सुपर रोमांटिक है और फैन्स को खूब पसंद आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सूरज, तारे, प्रकाश और हैप्पीनेस… साल 2020।’

मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। इसी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि मलाइका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका कहती हैं कि उनके रिश्ते पर उम्र के फासले का कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिलहाल अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ गोवा में पार्टी कर रही हैं।

हाल ही में अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें मलाइका, अमृता, शकील लडक सहित कई फ्रेंड्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर अमृता ने ‘गोवा टाइम्स’ कैप्शन लिखा था। मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ वेकेशन तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो पूल साइड पर बैठी एन्जॉय कर रही थीं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आए थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *