काम्या पंजाबी ने शादी के बाद दिया शानदार रिसेप्शन,पहुंची कई सितारे, देखिए इनसाइड तस्वीरें!

टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने धूमधाम से ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी 10 फरवरी को काम्या पंजाबी ने सोमवार को शादी कर ली है। काम्या ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से शादी की है। काम्या की शादी के हर फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई है। काम्या ने 10 फरवरी को शादी की और बीती शाम यानी 11 फरवरी को काम्या और शलभ की रिसेप्शन पार्टी रखी गई।


बता दे की इस मौके पर काम्या नई दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। काम्या ने वेडिंग रिसेप्शन में गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना था। हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या गजब लग रही थीं। वहीं उनके पति शलभ काले रंग की शेरवानी में नजर आए। साथ ही उनके साथ उनका बेटा  ईशान ने भी काले रंग का कोट-पैंट नज़र आया।

रिसेप्शन में काम्या शलभ का हाथ पकड़कर पहुंचीं और जमकर पंजाबी धुन पर डांस भी किया। काम्या की शादी के रिसेप्शन में कई टीवी जगत की हस्तियां शरीक हुईं। इन सितारों में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, अमृता प्रकाश, ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ अभिनेत्री पूजा सिंह के अलावा अमन वर्मा पत्नी वंदना लालवानी के साथ पहुंचे।

https://www.instagram.com/tv/B8bHcknj8k4/?utm_source=ig_embed
इसके अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर रोहिल वर्मा, संभावना सेठ, पराग त्यागी और ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ सीरियल में काम्या की पोती का किरदार निभा रही जिग्यासा सिंह भी इस रिसेप्शन में स्पॉट हुईं। काम्या के शानदार वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दे की 40 साल की काम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चल पाया था। 2013 में कपल का तलाक हो गया। बंटी से काम्या की एक बेटी  आरा है, जो अब उनके साथ ही रहती है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *