प्लास्टिक सर्जरी से सुर्खियों में आईं ये अभिनेत्रियां, किसी की हुई तारीफ तो किसी को किया बुरी तरह ट्रोल!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां है जिनकी खूबसूरती के लाखो दीवाने हैं। ये अभिनेत्रियां अपने आप को खूबसूरत बनाय रखने के लिए कई तरह के जतन करती रहती है कई अभिनेत्रियों ने तो प्लास्टिसर्जरी का भी सहारा लिया है।  कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने लुक्स को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। वहीं कुछ अभिनेत्रियों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद फैंस ने खूब तारीफ की तो वहीं कुछ को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। ऐसे में आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। आईये जानते है इनके बारे में!

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड फिल्म जगत की पॉपुलर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शाहरुख़ खान  के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू  किया था। शुरुआती फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का लुक्स में काफी बदलाव आ गया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसके लिए अनुष्का शर्मा ने प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल किया है।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी प्लास्टिक सर्जरी के मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। खबरों की माने तो अभिनेत्री प्रीति ने आईब्रो लिफ्ट, नोज जॉब और लिप फिलर करवाया है। लेकिन इस पर प्रीति ने कभी खुलकर बात नहीं की।
 
जान्हवी कपूर


साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। कहा जाता है कि जान्हवी ने अपने होंठ और उसके पास के हिस्सों पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्स का अब विदेशों में भी सिक्का बोलता है। अगर प्रियंका के चेहरे पर बॉलीवुड डेब्यू के बाद से लेकर अभी तक नजर डालें तो उनके चेहरे पर कई बारीक अंतर देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ लोग जहां इसे उम्र का बदलाव बताते हैं तो कुछ लोग इस प्लास्टिक सर्जरी।
श्रुति हासन

जाने माने अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर सुर्खियों में हैं। प्लास्टिक सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर श्रुति को ट्रोल किया गया क्योकि उनका लुक पहले से काफी बदल चूका है।
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी भी सर्जरी करवाने की बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वहीं शिल्पा के पहले और अब के फोटोज देखकर इस बात को नकारना भी मुश्किल लगता है। हालांकि इस बारे  में सच्चाई क्या है, इसका सही जवाब तो सिर्फ शिल्पा शेट्टी के ही पास है।
कोएना मित्रा


एक वक्त पर अपनी अदाओं से धमाका करने वालीं अभिनेत्री कोएना मित्रा हाल ही में बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। दरअसल कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी और उसके बाद से ही उनका करियर बदल गया। इस बारे में कोएना ने कई बार खुलकर बात भी की।
आयशा टाकिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। आयशा को सोचा ना था (2005), डोर (2006) और वांटेड (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। कुछ वक्त पहले आयशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। तस्वीरों में आयशा का लुक काफी बदला हुआ था। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जाने लगा कि आयाशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
वाणी कपूर

शुद्ध देसी रोमांस से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर का नाम भी प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आता है। हालांकि वाणी ने कभी इसे बारे में कोई खुलकर बात नहीं की। बता दें कि वाणी हाल ही में फिल्म वॉर में नजर आईं थीं। इसके बाद वाणी ने लुक्स में बदलाव को लेकर कहा था कि इसके वजह उनकी फिटनेस है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *