
देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ है। इस लॉकडाउन की वजह से ही कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए ये सितारे उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस जंग में जिसका जितना भी योगदान हो वो कम नहीं है। देश का हर एक नागरिक अपने-अपने हिसाब से इसमें योगदान दे रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसमें बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी इस मुहीम का हिस्सा बन चुके है। अक्षय, सलमान और कार्तिक के बाद अब निक और प्रियंका ने भी पीएम मोदी केयर्स फंड में दान दिया है।
निक और प्रियंका ने भी पीएम मोदी केयर्स फंड में दान दिया है। इतना ही नहीं निक और प्रियंका ने कई सारे एनजीओ में भी डोनेशन दिया है। निक और प्रियंका ने भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कदम उठाया है। इसकी जानकारी निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। वहीं निक और प्रियंका दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन एनजीओ के कॉन्टेक्ट नंबर और लिंक साझा किए हैं जिनमें उन्होंने डोनेट किया है। ताकि इसे देखकर उनके फैन्स और उनसे जुड़े तमाम लोग भी इस काम में आगे आ सकें।
इसके साथ ही एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, ‘दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है। निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते जो गरीब लोगों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों। उन सभी को आपका समर्थन भी चाहिए, और हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि दान दें। कोई भी अमाउंट छोटा नहीं होता। अगर हम 1 डॉलर भी डोनेट करते हैं तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।’