
दोस्तों बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया जिसके बाद से फिल्म जगत में गम का माहौल बना हुआ है। उनके साथ-साथ हिंदी सिनेमा का एक दौर जैसे इस दुनिया से विदा हो गया। उनकी तेरहवीं पर उनके परिवार ने घर पर ही पूजा का आयोजन किया जिसमें ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, बेटी ऋद्धिमा कपूर साहनी, बेटा रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट शरीक हुईं।
बता दे की सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में रणबीर और रिद्धिमा हाथ जोड़कर पूजा में बैठे नजर आ रहे हैं।इस प्रार्थना सभा में सभी ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें नम पलकों से याद किया। दोनों काफी भावुक नजर आ रहे हैं।
बता दे की जिस वक्त ऋषि कपूर का निधन हुआ तब रिद्धिमा मुंबई में नहीं थीं। ऋषि कपूर के निधन की खबर पता लगने के बाद खास परमिशन लेकर रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं।हालांकि बावजूद इसके वह अपने पिता की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो सकीं। वजह ये थी कि ऋषि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता के निधन के चलते प्रसाशन भीड़ इकट्ठी होने को लेकर चिंतित था इसलिए अंतिम संस्कार जल्द से जल्द कराया गया।