
दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। क्योकि लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे है और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर काफी ट्रोल हो रहे हैं। बता दे की इसकी वजह है ऋषि कपूर के जाने के बाद अपना घर छोड़ रणबीर का अलग रहना। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का कुछ दिनों पहले ही देहांत हुआ है और इस बीच रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ रहने की जगह अलग घर में रह रहे हैं।
बता दे की इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब रणबीर आलिया के साथ पापा की तेरहवीं में पहुंचे थे। जब ऋषि कपूर के निधन की खबर उनके फैंस को मिली तो हर कोई दुख दुखी हो गया। फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में बहुत कम लोग ही शामिल हुए थे। लगभग 20 लोगों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली थी।
आपको बता दे की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और मोनी रॉय जैसे सितारे भी होंगे। वहीं आलिया भट्ट के पास भी कई फिल्में हैं। फ़िलहाल कोरोना महामारी के कारन लगे लॉकडाउन के कारण फिल्मो को शूटिंग और रिलीजिंग नहीं हो पा रही है, जैसे ही हालत ठीक होंगे इनकी जोड़ी पहली बार परदे पर देखने को मिलेगी।