
बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दे चुके अर्जुन रामपाल इन दिनों इंडस्ट्री में कम ही नजर आते हैं। वहीं आप देख रहे होंगे वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ नया पोस्ट करते रहते हैं। अर्जुन एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फ़िल्में भी दी है। इसी के साथ बीते समय में वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुके हैं।
हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है और इस फोटो में अर्जुन अलग लुक में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं वैसे तो कई लोगों को उनका यह लुक भा रहा है लेकिन कुछ को यह अच्छा नहीं लग रहा है। हाल ही में एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि ‘अर्जुन अब उनके दादा की तरह लग रहे हैं।’
वहीं इस यूजर के कमेंट पर ग्रैबिएला ने भी मजेदार रिस्पॉन्स दिया। यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘अर्जुन कितने हैंडसम लगते थे। सॉरी इन बड़े ग्लासेस में और ऐसे उलझे बालों में वे मेरे दादा की तरह लग रहे हैं जबकि अर्जुन अभी सिर्फ अपनी उम्र के पांचवे दशक में ही हैं।’ इस कमेंट पर ग्रैबिएला ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा, ‘प्लीज तुम मुझे अपने दादा से मिलवाओ।’
आपको बता दे की अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट्स शेड्यूल के साथ ही साथ अपनी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो बेहतरीन होती हैं। लॉकडाउन में उन्होंने लंबे समय तक बड़ी दाढ़ी रखी थी लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने उनकी शेव करने में मदद की थी। वहीं अब एक बार फिर से अर्जुन अपने लुक्स के कारण सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गए हैं।