
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। इंडस्ट्री में जगदीप अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। जगदीप ने बीती रात 8 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली। जगदीप को आज 11 बजे मजगांव केशिया कब्रिस्तान सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके आखिरी सफर के लिए उनके पोते नवाजे मीजान जाफरी का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कि नवाजे मीजान जाफरी जावेद जाफरी के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि मीजान बीते कुछ समय से मुंबई शहर से बाहर अपने फार्म हाउस में हैं इसलिए उनका इंतजार हो रहा है।जगदीप के पार्थिव शरीर को सुबह बांद्रा स्थित उनके घर से ले जाया गया। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में जगदीप के बेटे जावेद जाफरी को देख रहे हैं, जो गम में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं और अपने पिता को उनकी अंतिम यात्रा पर ले जा रहे हैं।
बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उनके दोनों बेटे जावेद और नावेद जाफरी भी फिल्म इंडस्ट्री अपना करियर बना चुके हैं। जगदीप द्वारा फिल्म ‘शोले’ में निभाए सूरमा भोपाली किरदार को काफी पसंद किया गया था। जगदीप ने अपने फिल्मी जीवन में करीब 400 फिल्मों में काम किया।जगदीप साल 2012 में आखिरी बार फिल्म ‘गली गली चोर है’ में नजर आए थे।