
दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज हो गई है। फिल्म को पब्लिक क काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं और फैंस उनकी आखिरी फिल्म को लेकर काफी भावुक भी है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी ट्वीट किया है,जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अंकिता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत की आखिरी फिल्म के पोस्टर का क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘पवित्र रिश्ता से दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार।’ एक्ट्रेस का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
From #pavitrarishta to #dilbechara
One last time !!! pic.twitter.com/3tCruDZD1h
— Ankita lokhande (@anky1912) July 24, 2020
बता दें दिला दे सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा आखिरी फिल्म थी। सुशांत की आखिरी फिल्म रिलीज के पहले उनकी कथित गर्लफ्रेंड रेहा ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद वो एक बार फिर से बुरी तरह से ट्रोल हो गई।सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।