
दोस्तों दिव्यगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। इस बीच अभिनेता सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद से अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग तेज़ हो गई है। वही इसे आगे बढ़ाते हुए सुशांत की बहन इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।
बता दे की अभिनेता सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा-‘हमें एक होकर खड़े होने की जरूरत है। चलिए सच्चाई के लिए खड़े होते हैं। भगवान हमारी मदद करिए।’ श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। सुशांत की बहन उनके लिए न्याय की मांग कर रहीं है।
आपको बता दे की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई इस केस की जांच के लिए गई है। वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने केस के लिए सतीश माने शिंदे को हायर किया है। सतीश सलमान खान और संजय दत्त का केस हैंडल कर चुके हैं। उनकी एक दिन की फीस करीब 10 लाख है।
खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे ने सुशांत के परिवार को बताया था कि रिया सुशांत को परेशान कर रही थीं। खबरों के मुताबिक उन्होंने सुशांत की फैमिली को सुशांत के साथ 2019 में हुई अपनी चैट भी दिखाई थी, जिसमें सुशांत ने अपनी परेशानी का जिक्र किया था। सुशांत ने कहा था कि वह रिया से अलग होना चाहते हैं।