
दोस्तों बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच अब तक जारी है। वही एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सुशांत के पिता ने रेहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। परिवार के इस कदम के बाद सुशांत के फैंस और दोस्तों में ये आस जगी है कि शायद अब सुशांत के निधन की असल वजह समझ आ सके।
वहीं इस केस सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की आस जगी हैं, उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था- सत्या जीतेगा। अंकिता के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस ही नहीं स्टार्स भी अंकिता के पोस्ट पर ढेरो कमेंट कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड उनके निधन के बाद से काफी परेशान हैं। इस सदमे से बाहर आने की वह लगातार कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि सुशांत के परिवार वालों ने शक जताया है कि रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है।उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया। इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है।