
दोस्तों टीवी जगत के जान मानी अभिनेत्री और विवादित शो बिग बॉस की विनर रही एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया हैं। दीपिका का जन्म 6 अगस्त 1986 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। बता दे की दीपिका इतनी कम उम्र में दो शादियां की है। पहली शादी उन्होंने साल 2011 में रौनक सैमसन से की थी जो कि साल 2015 में टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फरवरी 2018 में शोएब इब्राहिम से की है जिनके साथ वे ख़ुशी ख़ुशी रह रही है।
आपको बता दे की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से की। इस शो में उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। इसके बाद दीपिका ने साल 2011 में अगले ‘जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ नाम का शो किया। जिसमें दीपिका रेखा नाम के किरदार में नज़र आयी थी। लेकिन दीपिका को खास पहचान और सफलता शो ‘ससुराल सिमर’ का से मिली।
इसके बाद दीपिका ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ जैसे टीवी शो में नजर आईं। वह टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रहीं लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आना दीपिका का सपना नहीं था। दीपिका ने जो सपना देखा था वो तो असल में पूरा होकर भी कभी पूरा नहीं हो सका। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपिका ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से ग्रेजुएशन पूरा किया था। पढ़ाई के बाद दीपिका एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही थीं।
बता दे की एक्ट्रेस दीपिका ने जेट एयरवेज में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट का काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। दीपिका ने तकरीबन 3 साल ये काम किया और फिर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते ये काम छोड़ना पड़ा। दीपिका को अब ये फैसला लेना था कि वह अब आगे क्या करना चाहती हैं। काफी सोचने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखने का फैसला किया।