
दोस्तों प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया था। वे 90 साल के थे। उनके परिजनों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली थी। शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका से मुंबई पहुंचा था।
बता दे की स्वर्गीय पंडित जसराज का अंतिम दर्शन मुंबई में उनके परिवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। हाल ही में जिसकी तस्वीरें सामन आई हैं। मशहूर सिंगर अनुप जलोटा पंडति जसराज के अंतिम दर्शन करने वहां पहुंचे। एक्ट्रेस रुखसार पंडित जसराज को अंतिम दर्शन करने वहां पहुंची।
पंडित जसराज के बेटे शारंग देव पंडित और बेटी दुर्गा जसरा अपने पिता के अंतिम दर्शन समारोह में काफी दुखी दिखाई दिए। जसराज के फैमिली मेंबर उनकी निधन पर उनके पार्थिव शरीर के पास शोक व्यक्त करते नजर आए। महान गायक पंडित जसराज के पार्थिव शरीर को फैंस के अंतिम दर्शन के लिए भवन परिसर में रखा गया।
पंडित जसराज को भारत सरकार ने पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वे आठ दशकों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत में छाए रहे। वे मेवाती घराना से ताल्लुक रखते थे। केवल 14 साल की उम्र में उन्होंने शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई पंडित प्रताप नारायण से तबला वादन भी सीखा था।