
दोस्तों टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है वे पिता बनने वाले हैं। जिसकी पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर की है। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन हो गए! जनवरी 2021 में आ रहा है।’
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट और अनुष्का की जोड़ी सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यूएई में हैं। वहीं, अनुष्का इस समय मुंबई में हैं। कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अपने पहले खिताब की तलाश में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में उतरेगी। लॉकडाउन में विराट-अनुष्का साथ ही थे, इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे भी पोस्ट की थीं। अब जब खेल दोबारा पटरी पर लौट रहा है तो आईपीएल के लिए विराट अकेले ही यूएई गए हैं।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020
बता दे की अनुष्का शर्मा ने भी विराट की तरह ट्वीट कर फैंस से गुड-न्यूज शेयर की है। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा को खूब बधाईयां मिल रही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया में चल रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था।