
दोस्तों बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म सितारों के लेकर कई बयान दिए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई ड्रग्स कनेक्शन का भी भांडा फोड़ा है। इतना ही नहीं सुशांत केस में ठीक से जांच होने को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस और शिवसेन पर भी निशान साधा है।
जिसके बाद से कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच काफी तीखी बयान बाजी हो रही हैं। संजय राउत ने एक्ट्रेस को हरामखोर लड़की तक कह दिया थी। यहां तक की उनको मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने एक्ट्रेस को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी। वही कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर एफआईआर करने की मांग की गई है।
मुंबई पुलिस के खिलाफ गलत बयान करने को लेकर कंगना को मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारियों की तरफ़ से नोटिस भेजी गई। नोटिस में कहा गया कि कंगना ट्वीट को वापस ले और माफ़ी माँगे अन्यथा उनके के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही 50 लाख रुपये पुलिस फंड को देने की भी माँग की @ABPNews pic.twitter.com/gGwE8xV0aK
— Ganesh Thakur (@7_ganesh) September 7, 2020
बता दे की शिकायत शिवसेना के आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में में दर्ज कराई। वहीं अब कंगना को मुंबई पुलिस के खिलाफ अपने ट्वीट के बारे में पूर्व-मुंबई पुलिस अधिकारियों द्वारा नोटिस भी मिला। नोटिस में कंगना से माफी की मांग की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि कंगना को अपना ट्वीट वापस लेना चाहिए और उन्हें मुंबई पुलिस को 50 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। इससे पहले बीएमसी ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस के पाली हिल में मौजूद ऑफिस पर छापा मारा था।