
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन 17 सितबंर को पूरे देश भर में मनाया गया। इस मौके पर उन्हें भारत समेत दुनिया के कई देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दीं। कंगना रनौत खास वीडियो के जरिये उनको विश कर चुकी हैं। बॉलिवुड सिलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं लिखी हैं। लता मंगेशकर, रितेश देशमुख सहित कई साउथ स्टार्स ने प्रधानमंत्री के लिए जन्मदिन के मेसेज लिखे हैं।
बॉलिवुड की पॉपुलर सिंगर लता मंगेशकर ने लिखा, नमस्कार आदरणीय नरेंद्रभाई, आपको जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव यशस्वी करें। आप दीर्घायु हों यही मेरी मंगलकामना।