फेमस टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से रेप का लगा आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार!

दोस्तों टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और ‘नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।


बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था।

बता दे की पर्ल वी ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2013 में टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला। इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *