पति रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने बहुत खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश, वायरल हो रहा कपल का वीडियो!

दोस्तों आज बॉलीवुड के अदरंगी अभिनेता रणवीर सिंह का जन्मदिन है, इस मौके पर फिल्म सितारों ने उनको विश किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी, लव ऑफ लाइफ और प्यारी सी वाइफ दीपिका ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका-रणवीर ‘साड्डा कुत्ता कुत्ता’ पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। रणवीर-दीपिका के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं। सिर्फ यही नहीं दीपिका ने बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और इस पर कपल के फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट्स कर रहे हैं।


दीपिका ने शानदार वीडियो शेयर करते हुए पति रणवीर को बर्थडे विश किया और लिखा, ‘आज तुम्हारा जन्मदिन है तो मैं इस बात को मान लूंगी कि त्वाडा कुत्ता टॉमी है और साडा कुत्ता कुत्ता है। मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की बधाई।’ अब फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को दीप-वीर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार हो रही है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी भी कमाल की है। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं और हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते हैं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब तक वह रणवीर सिंह से मिली थी उससे पहले वह कई बार धोखा खा चुकी थीं। ऐसे में वह इन सबसे थक चुकी थीं। दीपिका ने कहा था कि ‘यह उसके बारे में नहीं था। यह इस बारे में था कि क्या मैं इस रिश्ते के लिए तैयार थी क्योंकि मैं पहले कई रिश्तों में रह चुकी थी और कई बार मेरा भरोसा टूटा था। जब मैं रणवीर से मिली इन सबसे मैं थक गई थी।

दीपिका और रणवीर को यूं ही पॉवर कपल नहीं कहा जाता। दोनों की लव स्टोरी भी कमाल की है। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं और हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते हैं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब तक वह रणवीर सिंह से मिली थी उससे पहले वह कई बार धोखा खा चुकी थीं। ऐसे में वह इन सबसे थक चुकी थीं। दीपिका ने कहा था कि ‘यह उसके बारे में नहीं था। यह इस बारे में था कि क्या मैं इस रिश्ते के लिए तैयार थी क्योंकि मैं पहले कई रिश्तों में रह चुकी थी और कई बार मेरा भरोसा टूटा था। जब मैं रणवीर से मिली इन सबसे मैं थक गई थी।‘

फिल्म राम लीला की शूटिंग चल रही थी, तो रणवीर और दीपिका को एक दूसरे से प्यार हो गया था। क्रू मेम्बर को भी लगता था कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन ‘अंग लगा दे’ गाने ने यह बात साफ कर दी थी। जब डायरेक्ट संजय लीला भंसाली ने कट बोला, तो भी रणवीर और दीपिका एक दूसरे को किस करते रहे थे। कोई भी क्रू मेम्बर कुछ नहीं बोल रहा था और वह किस करते रहे थे।

इतना ही नहीं फिल्म राम-लीला के एक क्रू मेम्बर ने बताया था कि शूटिंग के बाद दोनों एक-दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे और अपनी वैनिटी वैन में अधिक समय बिताना पसंद करते थे। यह बात क्रू के सभी मेम्बर को बेहद अच्छी लगती थी। दोनों एक दूसरे के साथ ऐसे रहते थे जैसे पति-पत्नी। 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दीप-वीर ने साल 2018 में शादी रचाई। शादी से पहले दीपिका और रणवीर ‘राम लीला’, ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म ’83’ में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका, रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *