अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी सास की उम्र में ज्यादा नहीं है अंतर , सास नहीं बल्कि लगते हैं देवरानी जेठानी!

दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। इनका नाम दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के बलबूते यह मुकाम पाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी परंतु धीरे-धीरे उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अभिनय की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा रही हैं।


बता दे की प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर बेहद सफल है और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के अभिनय को खूब सराहा है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी और निक जोनस से शादी करके वह विदेशी बहू बन गईं।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात टीवी सीरीज “क्वांटिको” के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों मेट गाला के इवेंट में नजर आए थे। जहां से इन दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में छाने लगी थीं और साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस विवाह के बंधन में बंध गए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। इनकी जोड़ी दुनिया के सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश शादीशुदा जोड़ों में से एक मानी जाती है और यह कपल हमेशा से ही लाइमलाइट में रहते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने के बाद अमेरिका में ही सेटल हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा कभी-कभी काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं।

निक जोनस से शादी करके अभिनेत्री काफी खुश नजर आती हैं और वह अपने ससुराल में भी काफी खुश रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपनी सास डेनिस जोनास के साथ की तस्वीरें शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी सास से बेहद कॉलेज हैं और यह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सास के साथ की काफी अच्छी बॉन्डिंग साझा करती है।प्रियंका चोपड़ा की अपनी सास डेनिस जोनास के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खूबसूरती के मामले में भी दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा और डेनिस जोनास सास-बहू कम और देवरानी-जेठानी ज्यादा लगती हैं। प्रियंका चोपड़ा और डेनिस जोनास की उम्र में 16 साल का फर्क है। इसके बावजूद भी खूबसूरती के मामले में डेनिस जोनास अपनी बहू प्रियंका चोपड़ा को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती हैं डेनिस जोनास भी काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। प्रियंका की सास पेशे से एक टीचर हैं।प्रियंका चोपड़ा ने जब साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था तब निक जोनस की उम्र सिर्फ 8 साल की ही थी और उस समय के दौरान निक जोनस तीसरी क्लास में पढ़ाई किया करते थे। भले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में काफी फासला है परंतु यह  दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

 

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *