मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका और रणवीर, अस्पताल के बाहर पति संग एक्ट्रेस आईं नजर!

दोस्तों दीपिका पादुकोण कई हिट फिल्में दी हैं और उनके द्वारा निभाए गए किरदार  लोगो के दिलो में बस चुके है। दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के बलबूते फिल्म एक अलग पहचान बनाई है। दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से हुई है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। शादी के बाद आम लड़की हो या सुपरस्टार, शादी के बाद एक ही सवाल सबसे ज्यादा महिलाओं से पूछा जाता है, यह यही कि वह मां कब बनने वाली है? इसी बीच दीपिका पादुकोण भी इन सवालों के घेरे में आ चुकी हैं।


बता दें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से यह अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच एक बार फिर से दोनों की साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से की जा रही है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं ,उसमें दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ अस्पताल के बाहर नजर आईं हैं। यह तस्वीर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और अस्पताल में इसी के कंसल्टेशन के लिए गई थीं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अस्पताल क्यों गए थे? इसके पीछे का कारण साफ नहीं हो पाया है परंतु दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स का ऐसा मानना है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और इसलिए रणवीर सिंह उनका चेकअप करवाने के लिए उन्हें अस्पताल ले गए थे। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह लिखा है कि “मुझे लगता है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।” वहीं एक यूजर ने यह भी लिखा है कि “जल्दी खुशखबरी मिलने वाली है।”

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने यह भी लिखा है कि “नन्हा मेहमान आने वाला है।” इसके अलावा एक और यूजर लिखा है कि “दीपिका प्रेग्नेंट हैं और अस्पताल में रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए गई हैं।” आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार दीपिका इसी प्रकार के सवालों का सामना कर चुकी हैं। साल 2019 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जैसे ही दीपिका पादुकोण की मेट गाला 2019 की पार्टी के बाद पहली तस्वीरें सामने आई थीं तो उसके तुरंत बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी के क्यास लगाए जाने लगे थे।

सोशल मीडिया पर उड़ रही दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभिनेत्री ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि “क्या मैं आपको प्रेग्नेंट औरत जैसी दिखती हूं… अगर यह सच होगा तो छुप नहीं सकता और कुछ महीनों में सबको पता चल जाएगा।” दीपिका पादुकोण ने आगे कहा था कि “फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है और जब वाकई ऐसा होगा तो मैं खुद फैंस को इस बात की जानकारी दूंगी।” बता दे की दीपिका पादुकोण जल्द अभिनेत्री फिल्म “83” में रणवीर सिंह के साथ एक छोटे से रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म “पठान” और रितिक रोशन के साथ फिल्म “फाइटर” जैसे बड़े बजट की फिल्म में काम कर रही हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *