बिना किसी फिल्म, विज्ञापन किये कैसे चलता है रेखा का घर का खर्चा, जानिए क्या है अभिनेत्री के इनकम के सोर्स!

दोस्तों बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा 63 साल की उम्र में भी इतनी खूबसूरत हैं कि दर्शक उनकी खूबसूरती को देखकर हैरान रह जाते हैं। रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर में दशकों तक अपने मनमोहक अंदाज, प्रेम प्रसंग और प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता से हिंदी फिल्मों पर राज किया। तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और तेलुगु अभिनेत्री पुष्पावल्ली की बेटी हैं। उसके पिता का विवाह पुष्पवल्ली से नहीं हुआ था। कहा जाता है कि रेखा के जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा का बचपन एक बड़ा संघर्ष था। उनके पिता जेमिनी गणेशन ने कभी रेखा को अपना नाम नहीं दिया।


अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रेखा को अक्सर उनके सिंपल लुक और सिंपल लाइफस्टाइल की वजह से फिल्मों में रिजेक्ट कर दिया जाता था। उनके काले रंग के कारण कई लोग उन्हें बदसूरत भी कहते थे। और इसलिए फिल्म में काम करने से भी मना कर रहे थे। हालांकि रेखा ने हार नहीं मानी और 1976 में खुद को पूरी तरह से बदलने के बाद रेखा ने फिल्म ‘दो अनजाने’ से बॉलीवुड में धूम मचा दी।

रेखा ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया है वो कोई नहीं कर सकता। लेकिन, आज रेखा सालों से फिल्मों से दूर हैं तो आप सोच रहे होंगे कि रेखा अपने घर का खर्चा कैसे चलाती हैं। तो आइए देखते हैं रेखा घर के खर्चे को पूरा करने के लिए क्या कर रही हैं। रेखा सच में कई सालों से फिल्मों से दूर हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। रेखा साल में कम से कम एक फिल्म में नजर आती हैं। रेखा की 2 फिल्में जल्द आ रही हैं। रेखा फिल्मों के अलावा मुंबई और दक्षिण भारत में मकान किराए पर लेकर भी पैसे कमाती हैं। हम सभी जानते हैं कि रेखा राज्यसभा की सदस्य हैं। राज्यसभा सदस्य की तरह रेखा को भी वेतन मिलता है। इसके अलावा, रेखा ने अपने करियर में कुछ बचत भी की होगी।

साथ ही, रेखा एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में रेखा ऐसे परिवार के खर्चों की योजना आसानी से बना सकती हैं। रेखा की लाइफस्टाइल पर नजर डालें तो आप समझ जाएंगे कि उन्हें ज्यादा खर्चा करना पसंद नहीं है। रेखा हमेशा उतना ही पैसा खर्च करती हैं, जितने की उन्हें जरूरत होती है। रेखा कुछ टीवी शो में भी दिखाई देती हैं। रेखा को शो अटेंड करने के पैसे भी मिलते हैं। साथ ही, जब कोई बड़ा स्टोर खुलता है, तो आमतौर पर एक स्टार को ही बुलाया जाता है। ज्यादातर जगहों पर मौजूद भी रहती है। रेखा को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बिहार की ब्रांड एंबेसडर बनाया था। रेखा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था और सफल भी रही थीं। रेखा की गिनती आज भी देश की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में होती है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *