स्विस कंपनी पाटेक फिलिप की घड़ियां पहनते हैं पांड्या, एक की कीमत 5 करोड़; 14 करोड़ से ज्यादा की कारें!

दोस्तों क्रिकेट टीम के आल राउंडर खिलाडीएक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार की सुर्खियां ना तो उनकी बल्लेबाजी से जुड़ी हैं और ना ही गेंदबाजी से। गर्लफ्रेंड से जुड़ा भी कोई मामला नहीं है, बल्कि इस बार उनके पास से दो घड़ियां जब्त की गई हैं। इन घड़ियों की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, हार्दिक का कहना है कि ये करीब 1.5 करोड़ की हैं। कस्टम विभाग मामले में जांच कर रहा है। वैसे, हार्दिक को महंगी घड़ियां पसंद हैं। इस बात का खुलासा वे सोशल मीडिया पर कर चुके हैं।


हार्दिक ने इसी साल 13 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर किए थे। इनमें एक फोटो उनकी घड़ी की भी थी। ये घड़ी पाटेक फिलिप कंपनी की है। इसका मॉडल पाटेक फिलिप नॉटिलस प्लेटिनम 5711 है। देखने में बेहद साधारण सी लगने वाली इस घड़ी की कीमत 5 करोड़ रुपए के करीब है। उनके पास इसकी कंपनी की रोज गोल्डन वॉच भी है। आखिर इन घड़ी की कीमत इतनी ज्यादा क्यों हैं? इसके बारे में जानते हैं।

पाटेक फिलिप SA लग्जरी घड़ी बनाने वाली स्विस कंपनी है। ये कंपनी 1839 से घड़ियां बना रही है। इसके दुनियाभर में 400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं। हार्दिक पांड्या के पास मौजूद पाटेक फिलिप की नॉटिलस सीरीज की वॉच है। इस वॉच के कई मॉडल आते हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नॉटिलस के कुल 31 मॉडल आते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील से लेकर, रोज गोल्डन, व्हाइट गोल्ड, प्लेटिनम चेन जैसे कई मॉडल आते हैं। हार्दिक के पास नॉटिलस प्लेटिनम 5711 मॉडल है। घड़ी में प्लेटिनम चैन दी गई है। इसमें 40mm का डायल दिया है। डायल में सफायर-क्रिस्टल केस दिया है, जो ऑटोमैटिक ब्लू और ब्लैक होता है।

इस वॉच को 120 मीटर पानी के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी घड़ी पर 2 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी भी देती है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। प्लेटिनम को व्हाइट गोल्ड भी कहा जाता है। सोने की तरह इसकी कीमतें भी अलग-अलग शहर या राज्य में अलग-अलग होती हैं। दिल्ली में आज 1 ग्राम प्लेटिनम की कीमत करीब 2,574 रुपए, 10 ग्राम की कीमत 25,740 रुपए और 100 ग्राम की कीमत 2,57,400 रुपए है। जब प्लेटिनम को किसी डिजाइन में बदला जाता है तब इसकी कीमत बढ़ जाती है। हार्दिक को प्लेटिनम बहुत पसंद है। उनके सोशल मीडिया फोटो को देखने के से पता चलता है कि उनके पास प्लेटिनम की कई चेन हैं। इसमें कई तो काफी मोटी हैं। इन चेन के डिजाइन भी काफी यूनीक हैं। हालांकि, चेन किस कंपनी की हैं और इनकी कीमत क्या है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *