फोटो पर गंदे कमेंट से लेकर छेड़खानी सहित मैदान के बाहर इन क्रिकेट खिलाड़ियों ने की शर्मनाक हरकत!

दोस्तों क्रिकेटर्स से ज्यादा बेहतर इस बात को कौन जान सकता है। इस कारण कई बार खिलाड़ी विवादों में भी फंस जाते हैं। मैदान के बाहर कभी-कभी क्रिकेटरों के द्वारा शर्मशार करने वाली घटना भी हो जाती है, जो कुछ समय बाद विवाद का रूप भी ले लेती है। इन घटनाओं के कारण ही खिलाड़ी फैन्स के निशाने पर आ जाते हैं।


जब क्रिस गेल ने कहा, ‘बेबी ब्लश मत करो’

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का विवादों से बहुत ज्यादा नाता रहा है। अक्सर वो किसी ना किसी विवाद में पड़ जाते हैं, जिसके कारण ही उनकी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा आलोचना भी हुई थी। ऐसा ही एक विवाद बीबीएल 2015-16 के समय भी हुआ था। उस दौरान क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया की टीवी प्रेजेंटर मेल मैकलॉघलिन से कहा कि, ‘मैं आपके साथ एक इंटरव्यू करना चाहता था, इसलिए मैं यहां हूं। मुझे पहली बार आपकी आंखें देखने को मिलीं, यह अच्छा है। उम्मीद है, हम जीत के बाद ड्रिंक पर जा सकते हैं। बेबी ब्लश मत करो।’गेल के इस बयान के बाद मेल मैकलॉघलिन निराश थी। उन्होंने पुलिस केस भी कर दिया था। लेकिन बाद में अदालत में इस केस को आखिरकार सुलझाया जा सका। इसके बाद गेल को उस लीग से सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी क्रिस गेल पर लगा था।

विराट कोहली ने देखें अर्चना विजय के नोट्स

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बहुत कम विवादों में रहते हैं, लेकिन उनके क्रिकेट करियर में कुछ विवाद सामने आए, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी बहुत ज्यादा आलोचना भी हुई। ऐसा ही एक विवाद आईपीएल 2017 के समय भी हुआ था, जब टीवी प्रेजेंटर अर्चना विजय विराट कोहली का इन्टरव्यू लेने की तैयारी कर रही थी। उसी समय कोहली ने विजय के नोट्स पर लिखे सवाल पहले ही पढ़ लिए थे। हालांकि इसका पता अर्चना को नहीं चला था। बाद में इसका फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हुआ था, जिसके कारण सोशल मीडिया पर चीटर कहकर कोहली की जमकर आलोचना भी हुई थी।

हार्दिक पंड्या का ‘कॉफी विथ करन’ में बयान

ये किस्सा आपने जरूर सुना होगा। आलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल साथ में मिलकर कॉफी विथ करन में गये थे, जहां पर उनके बयान को लेकर कई बड़े विवादों ने जन्म लिया था। हार्दिक पंड्या ने उस शो के दौरान महिलायों को लेकर कई ऐसे बयान दिए, जिसके कारण पूरे देश में उनकी आलोचना हुई। कई लोगो ने उन्हें बैन करने की आवाज भी उठाई। इस कारण उन्हें साथी केएल राहुल के साथ कुछ समय के लिए भारतीय टीम से सस्पेंड भी कर दिया गया था।

 रोहित शर्मा और विराट कोहली की सोफिया हयात के साथ फोटो

आज के समय में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा दोनों शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था, जब दोनों की शादी नहीं हुई थी लेकिन उस समय वो भारतीय टीम के लिए खेल रहे थे। रोहित शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मॉडल और बिग बॉस के शो में जा चुकी सोफिया हयात ने बयान दिया था। उसी समय रोहित शर्मा के साथ उनकी कई फोटो भी वायरल हो रही थी। इतना ही नहीं, उसी समय विराट कोहली के साथ भी उनकी फोटो भी वायरल हुई थी। हालांकि बाद में हिटमैन और विराट कोहली दोनों ने इसको लेकर इंकार ही किया था। सोफिया हयात ने बताया था की वो रोहित शर्मा से लंदन में एक पार्टी के दौरान मिली थी, जिसके बाद दोनों लोग एक दूसरे के बहुत करीब भी आ गये थे। लेकिन फिर जल्द ही दोनों अलग हो गए।

युजवेंद्र चहल का महिला के फोटो पर कमेंट करना

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल बहुत कम विवादों में रहते हैं, लेकिन इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। उनका एक विवाद विश्व कप 2019 के समय सामने आया था। एक 20 वर्षीय लड़की निलुनी के एक फोटो पर खुद युजवेंद्र चहल ने कमेंट किया था। जिस फोटो पर उन्होंने कमेंट किया था, उस पर सवाल भी उठे थे। खुद उस लड़की ने पोस्ट करके कहा था की एक मिलियन फैन्स होने के बाद एक खिलाड़ी ने मेरे इस फोटो पर कमेंट किया है। जिसके बाद चहल पर भी सोशल मीडिया के जरिये फैन्स ने बहुत सवाल उठाए थे। उस लड़की से खुद चहल ने मांफी मांगी थी। उसके साथ ही बताया भी था की वो कमेंट उन्होंने नहीं बल्कि उनके एक दोस्त ने किया था, जिसका बाद उनके फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना बंद किया था।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *