सुनील ग्रोवर की 44 की उम्र में हुई हार्ट सर्जरी, सलमान और सोनम सहित इन सितारों को भी हुई कम उम्र में गंभीर बीमारी!

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बुधवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी करवाई है। एक्टर की तबीयत वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सर्जरी के बाद 44 साल के कॉमेडियन की हालत में सुधार हो रहा है। सुनील ग्रोवर से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स कम उम्र में ही बड़ी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं।


सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सालों से ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया नाम की लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की नसों में असहनीय दर्द उठता है। इस बीमारी से जूझते हुए कई बार सलमान को सुसाइड करने का भी ख्याल आ चुका है।

सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर यू तों खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, हालांकि उन्हें महज 17 साल की उम्र से टाइप-1 डायबिटीज है। इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सोनम को इंसुलिन लेना पड़ता है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अस्थमा से पीड़ित हैं। एक्ट्रेस ने इसका खुलासा खुद दिवाली के मौके पर करते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की विनती की थी। प्रियंका को महज 5 साल की उम्र से सांस लेने में दिक्कत होती है। प्रियंका के पति निक जोनस को भी डायबिटीज की समस्या है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है जिससे हड्डियों में दर्द बना रहता है। ये परेशानी सबसे पहले रीढ़ की हड्डी से शुरू होती है जो बाद में शरीर के बाकी हिस्सों पर असर करती है। ये बीमारी ज्यादातर एक जगह बैठे रहने से होती है।

ऋतिक रोशन

महज 20 साल की उम्र में ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी के चलते उन्हें डांस करने और दौड़ने की अनुमति नहीं थी। बीमारी का पता लगने के एक साल बाद ऋतिक ने दौड़ने का मन बनाया और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने लगे। लगातार दौड़ते हुए ऋतिक ने खुद इस बीमारी से छुटकारा पा लिया।

शमिता शेट्टी

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी पिछले कई सालों से कोलाइटिस की परेशानी से जूझ रही हैं। बिग बॉस 15 शो के दौरान भी शमिता की बीमारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग खाना भेजा जाता था। एक्ट्रेस हमेशा ग्लूटन फ्री खाना खाती हैं।

शेफाली जरीवाला

कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला एपिलेपसी सीजर्स की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को समय-समय पर मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। एक्ट्रेस को पहली बार 15 साल की उम्र में सीजर्स आए थे।

 

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *