दोस्तों बॉलीवुड हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है पिछले कुछ समय में कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। दिशा, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘भारत’ में नजर आ चुकी हैं। जितनी खूबसूरत दिशा है, उतनी ही ब्यूटीफुल उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भी हैं। खुशबू ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। खास बात ये है कि दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी उनके फॉलोवर्स में शामिल हैं।
आपको बता दे की दिशा की बड़ी बहन खुशबू हूबहू अपनी छोटी बहन की तरह दिखती हैं। और खुशबू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। खुशबू, दिशा पटानी की बड़ी बहन हैं वही दिशा का छोटा भाई सूर्यांश टेनिस खेलना पसंद करता है। बता दें कि दिशा का परिवार बरेली से है। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी डीएसपी के तौर पर कार्यरत हैं। दिशा और खुशबू का जन्म भी बरेली में ही हुआ है।
2015 में पहली बार कैडबरी डेरी मिल्क के ऐड से दिशा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया। उनकी पहली डेब्यू मूवी ‘लोफर’ थी, जो तेलुगु में बनी थी।2016 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘Befikra’ में काम किया। फिर वे ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'(2016) और फिल्म ‘बागी-2’ में भी नजर आईं। साथ सलमान खान के साथ फिल्म भारत में भी नज़र आ चुकी है।
बता दे की फ़िलहाल अभिनेत्री दिशा अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
Check Also
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …