कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी की सादगी के कायल हुए फैंस, पहली बार पब्लिक प्लेस में बिना मेकअप हुईं स्पॉट!

0
32
- Advertisement -

दोस्तों टीवी जगत के कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ को बहुत ही कम पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया जाता है। उन्हें मुश्किल से एक या दो बार ही उनके पति कपिल शर्मा के शो या फिर किसी पार्टीज में स्पॉट किया गया है। मंगलवार शाम गिन्नी को पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया और वे मीडिया की कैमरे से बच नहीं पाईं।

- Advertisement -

वे एक स्टोर में स्पाॅट हुईं थीं। वे पीले रंग का बेहद ही सिम्पल कुर्ते में थीं, उनकी सादगी के फैंस कायल हो रहे रहे, और लोग उनकी इस फोटो को बहुत ही पसंद कर रहे हैं।।पीले रंग की कुर्ती में उन्होंने बालों का बन बना रखा था। वे बेहद ही क्यूट लग रही थीं। मिडिया से रु-ब-रु होने पर गिन्नी ने मीडिया से बेहद ही प्यार से बातचीत की।

उन्होंने मिडिया से विनम्र् अंदाज मे यह भी कहा कि उन्हें जल्दी घर जाने दिया जाए क्योंकि उनका बेटा त्रिशान घर पर अकेला है। नवरात्रि के बारे में बात करते हुए गिन्नी ने कहा कि वह ‘कंजक पूजा’ की शॉपिंग करने आई थीं। नवरात्रि के अवसर पर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी कन्या पूजन के लिए गिफ्ट्स लेने आईं हुईं थीं। गिन्नी ने यह भी बताया कि वह अभी घर में बच्चों के साथ व्यस्त हैं। बता दे कि गिन्नी को पहली बार ऐसे स्पाॅट किया गया है।

बता दें कि कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर, 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। शादी के 1 साल बाद ही वे पिता बन गए। उनके घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ। 10 दिसंबर 2020 को गिन्नी ने साल दिसंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनायरा शर्मा हैं। वहीं 1 फरवरी 2021 को कपिल दुसरी बार पिता बने। इस बार उन्हें एक प्यारा सा बेटा हुआ जिसका नाम त्रिशान शर्मा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here