सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से 5 लोगों की एक्सीडेंट में मौत! दाह संस्कार से घर लौट रहा था परिवार!

0
66
- Advertisement -

दोस्तों बिहार के लखीसराय जिले  में एक भयानक एक्सीडेंट होने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच बताया जा रहा है कि हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है, वह सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में पदस्थापित एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भगिना व एक अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

लखीसराय जिले के पिपरा गांव में शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर मंगलवार की सुबह 6.10 बजे यह एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें  करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी है कि ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में सूमो सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -

हादसे में मौत के शिकार हुए लालजीत सिंह की पत्नी यापी नी ओसिंह की बहन का पटना में दाह संस्कार के बाद दो वाहनों से 15 से अधिक लोग घर लौट रहे थे। तभी यह भयानक हादसा हो गया।  हादसे में हरियाणा एडीजीपी के बहनोई लालजीत सिंह, भगिना नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भगिना देवी देवी, अनीता देवी और चालक चेतन कुमार की मौत हो गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here