घरवालों के साथ अच्छे नहीं हैं इन फेमस एक्टर्स के रिश्ते, एक नहीं देखना चाहता पिता की शक्ल!

0
58
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में एक से बढ़ कर एक बड़े सितारे मौजूद है, जिनको को लेकर कई तरह की खबरे सामने आती रहती है, फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे भी होते है जिनकी अपने घरवालों से नहीं पटती है। किसी की अपने पिता से नहीं बनती है तो किसी की अपनी मां से नहीं बनती है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे है, जिनके अपने परिवार में अच्छे रिश्ते नहीं है, आईये जानते है इनके बारे में!

रणबीर कपूर

- Advertisement -

 

रणबीर कपूर एक्टर रणबीर कपूर के संबंध अपने पिता ऋषि कपूर के साथ सही नहीं रहे थे। जब अभिनेता रणबीर छोटे थे तो वे अपने पैरेंट्स ऋषि और नीतू के बीच होने वाली लड़ाइयों से परेशान रहा करते थे। इस बारे में एक बार अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इन सबकी वजह से बचपन में वे रात को उठकर रोने लग जाते थे।

सनी देओल


सनी देओल आपको बता दे सनी देओल की अपनी बहन ईशा देओल से नहीं बनती थी। बहुत कम लोगों ही पता है कि सनी और बॉबी ईशा की शादी में नहीं गए थे। इस बारे में जब मीडिया ने धर्मेंद्र से सवाल किया गया था। इस पर अभिनेता धर्मेंद्र ने मीडिया पर चिल्लाते हुए उन्हें जाने के लिए कह दिया था।

किशोर कुमार

किशोर कुमार दिग्गज कलाकार किशोर कुमार मधुबाला के प्यार में पागल हो गए थे। इस कारण उनसे शादी करने के लिए इस्लाम कबूल लिया। आपको बता दे इस कारण से किशोर कुमार की फैमिली खासी नाराज हो गई थी। दोनों ने अपने परिवार को मनाने के लिए हिंदू तरीके से भी शादी की लेकिन इसके बाद भी परिवार वालों की नाराजगी कम नहीं हुई।

आमिर खान

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की उनके भाई फैजल खान से नहीं बनती है। फैजल ने आमिर पर उन्हें जबरदस्ती कमरे में बंद करने का इलज़ाम भी लगाया था। आमिर खान के संबंध अपने पिता ताहिर हुसैन से भी ठीक नहीं थे। जब फैजल को मानसिक रूप से बीमार बताया गया तो उनकी कस्टडी के लिए अभिनेता आमिर खान और उनके पिता के बीच कोर्ट केस हुई थी। फिर इसके बाद ताहिर केस जीत गए थे।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर आपको बता दे स्वर कोकिला के नाम से मशहूर दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की अपनी बहन आशा भोसले से नहीं बनी। इसकी वजह आशा के पति बने। प्रतीक बब्बर आपको बता दे एक्टर प्रतीक बब्बर की अपने पिता राज बब्बर से कभी नहीं बनती थी। प्रतीक के पैदा होते ही उनकी मां स्मिता की मृतियु हो गई थी। इसके बाद फिर उनके मामा-नाना ने प्रतीक को पाला। यहीं से प्रतीक और राज के बीच विवाद का विषय बन गया था।

अर्जुन कपूर


अर्जुन कपूर बता दिया जाए कि बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर की श्रीदेवी से नहीं बनती थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अर्जुन की मां को छोड़ छोड़कर चले गए थे। यही कारण था कि अर्जुन श्रीदेवी से नफरत करते थे। आपको बता दे श्रीदेवी के साथ अर्जुन की बेहद कम तस्वीरें मिलती हैं।

रेखा

रेखा मशहूर अभिनेत्री रेखा की भी अपने पिता जेमिनी गणेशन से नहीं बनती थी। अभिनेत्री के पिता रेखा को अपनी बेटी नहीं मानते थे। आपको बता दे इस वजह से रेखा को बचपन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके कारण रेखा हमेशा अपने पिता से नहीं बनती थीं।

अमीषा पटेल


अभिनेत्री अमीषा पटेल विक्रम भट्ट  के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही थी, जिसकी वजह उनकी फॅमिली उनके खिलाफ हो गई थी, क्योकि अमीषा पटेल अपने पैरेंट्स से कभी बात नहीं बनी। अमीषा के पैरेंट्स उनके बॉलीवुड में काम करने की कारण अभिनेत्री से हमेशा नाराज थे। वे चाहते थे कि अमीषा जल्द से जल्द शादी करके अपना घर बसा ले और यही बात अमीषा को सही नहीं लगी।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ‘क्वीन’ एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपने पिता से नहीं बनती थी। एक बार बचपन में कंगना के पिता ने उन्हें थप्पड़ मारा था। तब कंगना रनौत ने कहा कि अगर आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी आपको चांटा मारूंगी। हालांकि समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता सही हो चुका है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here