नेहा धूपिया और रणविजय के बाद अब इन गैंग लीडर्स ने भी छोड़ा शो , सामने आई यह बड़ी वजह!

0
72
- Advertisement -

दोस्तों एमटीवी का मशहूर रियलिटी शो रोडीज एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिनों शो को रणविजय सिंह और नेहा धूपिया के अलविदा कहने के बाद से ही यह शो लगातार चर्चाओं में था। ऐसे में अब इस शो को दो और गैंग लीडर्स ने छोड़ने का फैसला कर लिया है। जानकारी के मुताबिक निखिल चिनपा और रफ्तार ने भी रियलिटी शो रोडीज की अलविदा कह दिया है। इस खबर पर मुहर लगाते हुए खुद का रफ्तार और निखिल ने यह जानकारी दी कि वह इस बार के शो का हिस्सा नहीं रहेंगे।

- Advertisement -

निखिल चिनपा जहां इस शो में साल 2017 से नजर आ रहे थे, तो वहीं रफ्तार साल 2018 से इस शो में गैंग लीडर बने हुए थे। दरअसल, खबरों की माने तो इस बार रोडीज अपने ओरिजिनल फॉर्मेट में वापसी करने वाला है। इसके तहत इस बार शो में कोई गैंग लीडर नहीं होगा सिर्फ पोस्ट ही टीम संग एडवेंचर करता दिखाई देगा।

रणविजय के जाने के बाद अब इस बार सोनू सूद उनकी जगह पर नजर आएंगे। इस बार के शो में अभिनेता सोनू सूद होस्टिंग करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं, एक इस वेबसाइट से शो छोड़ने के बारे में बात करते हुए निखिल ने कहा कि मैं सच में इस शो के वातावरण, चुनौतियों और अपने गैंग लीडर संग बातचीत को काफी याद करूंगा। इसके साथ ही मैं पूरे ग्रुप को मिस करूंगा ,जो कि हमेशा काफी सपोर्टेड रहता है।

वहीं, इस बारे में रफ्तार ने कहा कि अगर शो का फॉर्मेट इस बार नहीं बदला जाता तो भी वह शो में शामिल नहीं होते। खबरों की माने तो रफ्तार ने इस शो को अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट की वजह से साइन नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने सोनू सूद के होस्ट बनने पर उन्हें बधाई भी दी। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने रोडीज को अलविदा कह दिया था।अभिनेत्री बीते 5 सालों से इसका हिस्सा रही थीं।

बतौर गैंग लीडर नेहा धूपिया के बेबाक अंदाज को फैंस काफी पसंद करते थे। इस बारे में हुई एक वेबसाइठ से बातचीत के दौरान एक ट्रक ने बताया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। चीजे से बदल गई है। यह हमारे और चैनल के बीच की बात है। वहीं रोडीज से पुराना नाता रखने वाले रणविजय ने भी इस शो को छोड़ दिया है। कभी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए रणविजय बाद में इसी शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। उन्होंने साल 2003 में इस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। तब से लेकर अब तक रणविजय एमटीवी रोडीज का बड़ा चेहरा रहे हैं। हालांकि इस बार उनकी जगह अभिनेता सोनू सूद ने ले ली है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here