ऐश्वर्या का अपमान भूल अभिषेक बच्चन ने लगाया विवेक ओबेरॉय को गले, मुस्कराकर की बात!

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के बीच लंबे वक्त से चल रहा मन मुटाव अब खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है। गले लगाते हुए दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय को गले मिलते देख सभी चौंक गए। दोनों को देखकर ऐसा लगा कि इन्होंने आपसी गिले-शिकवे मिटा कर दोस्ती कर ली है।

बता दे की  मुंबई में हुई सहारा इंडिया परिवार की पार्टी की है, जो वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली भारतीय शटलर पीवी सिंधू के सम्मान में रखी गई थी। पार्टी में अभिषेक पिता अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे थे तो वहीं, विवेक पिता सुरेश ओबेरॉय, मां यशोधरा और पत्नी प्रियंका के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अभिषेक-विवेक ने मुस्कुराकर आपस में बातें कीं और एक-दूसरे को गले लगाया।


बता दें कि विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन हमेशा से ही एक-दूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं, क्योंकि एक वक्त था, जब अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर के विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में होने की ख़बरें सभी की ज़ुबान पर थीं। लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद से न तो दोनों ने कोई फिल्म साथ में की और न ही साथ में कहीं भी देखे गए। यहां तक कि अभिषेक ने भी विवेक से दूरी बना ली थी।

कुछ महीनों पहले ही विवेक ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था। इस मीम में विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या को तीन अलग-अलग लोगों के साथ दिखाया था। पहला, ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नज़र आ रही हैं। दूसरा, एग्ज़िट पोल में विवेक ओबेरॉय के साथ और तीसरा, नतीजों में वे अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ नज़र आ रही हैं। इस मीम को लेकर विवेक खूब ट्रोल हुए थे। इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिषेक ऐश्वर्या के अपमान से बहुत गुस्सा हैं। यहां तक कि महिला आयोग ने भी विवेक को सार्वजनिक माफ़ी मांगने के लिए कहा था, लेकिन ताज़ा मामले को देखकर तो यही लग रहा है कि विवेक और अभिषेक के बीच अब सब-कुछ ठीक है।


About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *