प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर अंदर से दिखता है बेहद खूबसूरत , जैकलिन फर्नांडीस को दिया है रेंट पर!

0
46
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने हाल ही में अपने नए अपार्टमेंट का वीडियो को यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस अपार्टमेंट में कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा रहा करती थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंदर से उनका ये नया अपार्टमेंट काफी सुंदर दिख रहा है। जैकलिन हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में शिफ्ट हुई हैं। जैकलिन द्वारा रेंट पर लिए गए इस अपार्टमेंट में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के दिनों में रहा करती थीं। वहीं अब इसमें जैकलिन रहती हैं।

बॉलीवुड की ये अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास चीजों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उनके अपार्टमेंट का ये नया वीडियो भी काफी तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जैकलिन के फैंस उनके इस नए अपार्टमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है उनका ये अपार्टमेंट काफी बड़ा है।

- Advertisement -

इसमें कई तरह की विशेषताएं भी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैकलिन अपने कैमरे के साथ एक वर्टिकल गार्डन में जाती हैं, जिसमें कई तरह के पेड़ पौधों को अच्छे से सजाया गया है। रिपोर्ट की मानें तो ये घर एक कर्मयोग बिल्डिंग में लोकेटेड है। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले जैकलिन बांद्रा के इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहा करती थीं।

बता दे की अंदर से उनके अपार्टमेंट में रहने लायक काफी बड़ी जगह है। सीलिंग को काफी अनोखे ढंग से डिजाइन किया गया है। स्टोन के कॉलम देखने में काफी स्टनिंग लग रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो जैकलिन अपने इस नए अपार्टमेंट के लिए करीब 6.78 लाख रुपये हर महीने किराया देती हैं। उनके इस अपार्टमेंट में 5 बेड रूम हैं। इसके अलावा वहां से एक खूबसूरत सी व्यू भी देखा जा सकता है। पर्दे पर सलमान खान की राधे फिल्म के एक सॉन्ग में जैकलिन अंतिम बार दिखी थीं। उनकी कई अपकमिंग फिल्में भूत पुलिस, सर्कस, अटैक, बच्चन पांडे और राम सेतु आने वाली हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here