कटरीना कैफ के बाद अब ये अभिनेत्रियां बनने वाली है दुल्हने, फैंस को है बेसबरी से इंतज़ार!

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ गुरुवार को विकी कौशल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम हसीनाओं के मंडप में बैठने का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के गलियारे से किन-किन हीरोइनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं!


आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। खबरें थी कि दोनों इसी साल शादी करेंगे, लेकिन कुछ दिन पहले ही सुनने में आया है कि अब अगले साल दोनों सात फेरे लेंगे।

अंकिता लोखंडे

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अगले हफ्ते बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी करने वाली हैं। अंकिता मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 14 दिसम्बर को शादी रचाने वाली हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की भी शादी की खबरें हमेशा चर्चा में रहती हैं। सुष्मिता और रोहमन एक-दूसरे को लम्बे समय से जानते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की शानदार केमेस्ट्री नजर आ ही जाती है। फैंस बेसब्री से सुष्मिता की ओर से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

मौनी रॉय

मौनी रॉय अगले साल जनवरी के महीने में सूरज नाम्बियार संग शादी करने वाली हैं। मौनी की शादी की खबर पर उनके कजिन ने भी मुहर लगा दी है। बता दें कि सूरज दुबई में बैंकर हैं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। इन दोनों की शादी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आ ही जाती है। फैंस श्रद्धा को दुलहन के रूप में देखने के लिए बेताब हैं।

कंगना रनौत

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत भी घर बसाने का ख्वाब देख रही हैं। हाल ही में कंगना ने एक समिट में इशारा दिया था कि वो किसी को डेट कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि वो अगले 5 सालों में खुद को एक पत्नी और मां बनते हुए देखना चाहती हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। इन दोनों की शादी देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। इन दिनों कपूर परिवार संग मलाइका की बॉन्डिंग भी मजबूत होती जा रही है।

तारा सुतारिया

कुछ दिन पहले ही खबरें आई हैं कि आदर जैन अपने कजिन रणबीर कपूर से पहले शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। ऐसे में फैंस तारा सुतारिया को भी दुलहन के गेटअप में देखने के लिए बेताब हैं।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी के फैंस भी उन्हें जल्द ही दुलहन के जोड़े में देखने के लिए बेकरार हैं। दिशा और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता किसी से भी नहीं छिपा है। खास बात ये है कि टाइगर के घरवालों को भी दिशा काफी पसंद हैं।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *