कपूर खानदान में बजी शादी की सहनाई, संगीत सेरमनी में करिश्मा, श्वेता नंदा, अनिल अम्बानी सहित पहुंची कई बड़ी हस्तियाँ!

दोस्तों करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन जल्द ही अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा संग शादी के बंधन में बंधने वाले है।  बता दे की अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बड़े बेटे है। बीती रात अरमान की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरा कपूर खानदान एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुआ। करीना कपूर और करिश्मा कपूर रिश्ते में अरमान की बहन लगती है।

बता दे की शनिवार को मेहंदी सेरेमनी हुआ जिसके बाद रविवार को कपूर खानदान ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। शादी से पहले सभी रस्में धूमधाम से की जा रही हैं। संगीत सेरेमनी में अरमान और अनीसा डांस करते दिखे। स्टेज पर पहले अनीसा डांस कर रही होती हैं। अरमान उनका साथ देने स्टेज पर पहुंचते हैं। इस समारोह में परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए।



बता दे की अरमान जैन की मां रीमा जैन और पिता मनोज जैन कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। साथ ही करिश्मा ने इस दौरान लाल रंग का कुर्ता और पैजामा पहना। वहीं बबीता गुलाबी रंग के पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। करिश्मा इससे पहले अरमान के मेहंदी सेरेमनी में भी देखी गई थीं। वही भारत के जाने माने बिज़नेस मैन अनिल अम्बानी और उनकी वाइफ भी टीना अम्बानी भी शादी में शामिल हुए। अनिल अंबानी का परिवार कपूर खानदान के काफी करीब रहा है।

साथ ही अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने संगीत सेरेमनी में पहुंची थी। कियारा यहां इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का ड्रेस कैरी किया। संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी पहुंचीं। अभिनेता शशि कपूर की पत्नी नीला देवी अरमान जैन की संगीत सेरेमनी में नज़र आई।


About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *