लड़की ने लड़के को कई बार किया प्रपोज, मना करने पर ब्लेड मारकर चेहरा किया खराब!

दोस्तों प्यार का सप्ताह वैलेंटाइन डे आज से शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एकतरफा प्यार में पागल युवती ने एक युवक के चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक पुलिस में युवक की तरफ से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज का है। दोनों युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रा युवक से एकतरफा मोहब्बत करती है, पर लड़के को उसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। कई बार छात्रा ने उसे प्यार का इजहार किया, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे नाराज होकर युवती ने उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

कहा जा रहा है कि लड़का पढ़ना चाहता है लेकिन छात्रा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लड़के ने लड़की को पढ़ाई के चलते मना कर दिया। इसके चलते लड़की ने सरेआम रोड पर ब्लेड से उसके चेहरे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसे देखकर छात्रा भी बेहोश हो गई। बताया जा रहा है लड़की ने कहा कि तुम्हे अपने चहरे पर इतना घमण्ड है, तो लो मैं तुम्हारे चेहरे को हमेशा के लिए खराब कर देती हूं और ब्लेड मार दिया।

अब लड़का बोलने की हालात में नहीं है। लड़के के चेहरे पर ब्लेड के निशान लगे हैं। वहीं, लड़के की मां बेहद परेशान है और फूट-फूटकर रो रही है। जबकि कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना यह सब कॉलेज के बाहर हुआ है। हमारे यहां से छात्र-छात्राएं परीक्षा देकर निकल गए थे। एसपी देहात का कहना है कि मीडिया से जानकारी मिली है। लड़के-लड़की दोनों नाबालिग हैं। अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *