10 साल में इतना बदल गया है बिग बॉस कंटेस्टेंट विशाल का लुक, देखें अनदेखी तस्वीरें!

‘बिग बॉस 13’ में विशाल आदित्य सिंह भी इस शो के बहुत चर्चित कंटेस्टेंट है। शो में वो अच्छा खेल दिखा रहे हैं और  विजेता होने की दावेदारी भी साबित कर रहे हैं। बता दे की अभिनेता विशाल 25 जनवरी को अपना 31 वा जन्मदिन  मनाने वाले हैं। ऐसे में आज आपको विशाल से जुडी कुछ खास बाते बता रहे है जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।

बता दे की अभिनेता विशाल बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। बिग बॉस में भी वो कई बार बिहार और वहां से जुड़े कई किस्से शेयर करते रहते हैं। विशाल को खेलकूद में काफी रुचि रही है। बिहार में रहते हुए विशाल राज्य स्तरीय एथलीट भी रह चुके हैं। विशाल ने साल 2011 में सीरियल ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद विशाल कलर्स के ही सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में नजर आए।

बता दे की साल 2015 में एंड टीवी पर आने वाले सीरियल ‘बेगूसराय’ में विशाल ने लखन ठाकुर का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने एक साल तक काम किया। साल 2017 में विशाल की फिर से कलर्स टीवी पर वापसी हुई। ‘चंद्रकांता’ सीरियल में विशाल वीरेंद्र प्रताप सिंह बने थे। ‘चंद्रकांता’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

विशाल स्टार प्लस पर आने सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में तेवर सिंह के रोल में नज़र आ चुके है। साथ ही वे   रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 9 में एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को अपना पार्टनर बनाया था। विशाल और मधुरिमा शो में सेकेंड रनर अप रहे थे। इस शो के दौरान विशाल और मधुरिमा का खूब झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

बता दे की बाद में विवादित शो ‘बिग बॉस 13’ में विशाल के साथ मधुरिमा पहुंची। शो के शुरुआत में पहले तो दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक रहे लेकिन बाद में दोनों के बीच खूब झगड़े होने लगे। यही नहीं मधुरिमा ने पहले चप्पल और बाद में पैन से विशाल को खूब मारा जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विशाल बिग बॉस में अच्छा खेलदिखा रहे हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *