34 की हुईं ‘चक दे इंडिया’ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे, इस खूबी के कारण मिली थी शाहरुख़ की फिल्म!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे 8 जनवरी यानि आज को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका अपने फिल्मी करियर से कहीं ज्यादा अपनी लव लाइफ और मैरिज को लेकर चर्चा में रही हैं। सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है।

बता दे की सागरिका का जन्म 8 जनवरी को कोल्हापुर के शाही राजघराने में हुआ था। उनके पिता विजेंद्र घाटगे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रहे हैं। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका स्कूली पढ़ाई के दौरान ही ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।


अभिनेत्री सागरिका ने साल 2007 में फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया। इतना ही नहीं, सागरिका एक बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ ही नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। इसी वजह से उन्हें शाहरुख की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम करने का मौका मिला था। फिल्म में सागरिका को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था और बाद में इसी फिल्म के लिए उन्हें लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

बता दे की साल 2017 में पूर्व इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से शादी थी। शादी के पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। शादी के बाद 27 नवंबर को कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। शादी के बाद सागरिका ने फिल्मीं दुनिया से दूरी बना ली और मैरिज लाइफ में बिजी रहने लगीं। जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी हुए 2 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *