प्रियंका की जिस ड्रेस पर टिकी सबकी निगाहें, उस ड्रेस की कीमत उड़ा देगी आपके होश!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ जीवन का सबसे शानदार समय बिता रही हैंl लंबे समय से बॉलीवुड से दूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में फिर से कदम रखने वाली है। हाल ही में अपनी दोस्त सेरेना विलियम्स का मैच देखने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मॉम मधु चोपड़ा भी पहुंची थीं।

प्रियंका ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट कुछ तस्वीरे शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि उन्हें अपनी मॉम के साथ हमेशा समय बिताना अच्छा लगता है। आगे उन्होंने लिखा कि सेरेना को 100वीं जीत हासिल करते हुए देखना काफी शानदार है।

 

View this post on Instagram

 

Amazing to watch @serenawilliams at her 100th US Open win! Legend! Also always a fun time with this girl @madhumalati!

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


मैच देखने जाने से पहले प्रियंका को अपने न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट के बाहर भी देखा गया। जहां से उनके कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और इस दौरान एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत भी लग रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी है वह उनकी वजह से सुर्ख़ियों में आ गई है।

आपको बता दें इस समय प्रियंका ने पाको रबान्ने का लेस स्लिप टैंक टॉप पहना था। जिसे उन्होंने फ्लोरल स्लिट मिडी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया था और अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने पाको रबान्ने का ही क्लासी चेक ब्लेज़र पहना था जो कि उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था।

प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत आपको हैरान कर देगी, खबरों की माने तो अभिनेत्री प्रियंका के इस टैंक टॉप की कीमत 60,185 रूपए है। वहीं इस ब्लेज़र की कीमत 51,608 रूपए है। प्रियंका के इस स्कर्ट की कीमत 32,812 रूपए बताई जा रही है। अपने इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने सिल्वर वर्कवाला हैंडबैग केरी किया था। साथ ही उन्होंने न्यूड शेड के सनग्लासेस भी पहने थे। जो कि उन पर बहुत जंच रहे थे।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ को लेकर व्यस्त हैl यह एक जोड़े की कहानी है, जो अपनी बेटी को हुए बीमारी के आगे हार जाता है। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम की भी अहम भूमिका हैं यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। प्रियंका के साथ मूवी में फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़े इन तीनों के लुक्स सामने आ चुके हैं।


About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *