इस शादीशुदा अभिनेता संग दिखी अनुष्का की खास बॉन्डिंग, लोग बोले- कहीं विराट ना देख ले!

0
396
- Advertisement -

दोस्तों आये दिन फ़िल्मी जगत में अवॉर्ड शो होते रहते हैं, जहा पर सितारे अपने जलवे बिखेरते नज़र आते हैं और कुछ तो अपने आपको सबसे अलग दिखाने के लिए बड़ी है अजीब से ड्रेस भी पहने नज़र आते है। हाल ही में मुंबई में ‘ऐले ब्यूटी अवार्ड्स’ हुए। अवार्ड्स में अनुष्का शर्मा बोल्ड अंदाज़ में पहुंची। अनुष्का ने सफ़ेद रंग का गाउन पहना था, उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं।

वही बॉलीवुड के बाज़ीराव और मोस्ट स्टाइलिश अभिनेता रणवीर सिंह भी अपने अंदाज़ में अवार्ड्स में पहुंचे। उस रात की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अनुष्का और रणवीर हाथ मिला रहे हैं और दोनों एक दूसरे की आँखों में डूबे हुए हैं। यह तस्वीर आते ही वायरल हो गई ।

इस तस्वीर ने लोगों को उन दिनों की याद दिला दी जब अनुष्का-रणवीर के अफेयर भी रहा थी। अवॉर्ड शो में उनके बीच छोटी सी नोक-झोंक भी हुई। रणवीर अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर गए थे। वह मंच पर सबको ये समझाने लगे कि उनके लिए सफलता का क्या मतलब है, इसके बाद वो ऑडियंस से भी सफलता का मतलब पूछने लगे, जब रणवीर ने अनुष्का की तरफ इशारा करके पूछा तो अनुष्का ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा-“रणवीर, तुम होस्ट नहीं हो”। इसके बाद रणवीर ने कहा-“ओह सॉरी”।

बता दे की सोशल मीडिया पर आते ही यूजर ने रणवीर और अनुष्का से जुड़ी इन पोस्ट्स पर कमैंट्स करना भी शुरू कर दिया। एक यूज़र ने रणवीर को विराट की याद दिलाते हुए लिखा-“भाई आराम से कहीं विराट ना देख ले”, तो वहीँ कुछ लोगों ने अनुष्का की ड्रेस को ट्रोल किया, एक दूसरे यूज़र ने लिखा-“ये अनुष्का के सभी कपड़ों में से सबसे बेकार है”। अनुष्का को आखिरी बार ‘ज़ीरो’ फिल्म में देखा गया था, वहीँ रणवीर आजकल ’83’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। आपको अनुष्का और रणवीर की गजब की बॉन्डिंग कैसी लगी ? अपने विचार कमैंट्स में बताएं।
 

- Advertisement -