शादी के सालों बाद हुआ खुलासा, कभी टीवी के इस एक्टर के प्यार में पागल थीं दिव्यांका त्रिपाठी!

छोटे परदे के अभिनेता शरद मल्होत्रा इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ठ के साथ अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। आपको बता दें कि शरद मल्होत्रा का अपनी गर्लफ्रेंड पूजा के साथ हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। जिसके चलते वो इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिलेशनशिप कुछ ऐसा था फैंस को हमेशा लगता था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दिव्यांका और शरद की लव स्टोरी शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।


हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने राजीव खंडेलवाल के शो ‘जज्जबात’  में शरद मल्होत्रा से अपने रिलेशन की बात की थी। दोनों के बीच काफी प्यार था और वे अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते थे। एक्टर शरद मल्होत्रा फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से ब्रेकअप के चलते खबरों में बने हुए हैं। पूजा बिस्ट से पहले शरद टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की लीड ऎक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का प्यार टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन के दौरान शुरू हुआ था। दोनों का ये रिश्ता आठ साल तक चला लेकिन बाद में किसी कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

हाल ही में शरद मल्होत्रा ने एक  इंटरव्यू में अपने और दिव्यांका के साथ हुए ब्रेकअप के बारे में बात की। शरद मल्होत्रा ने बताया कि, मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह एक सुंदर रिश्ता था। लेकिन जब ‘शादी’ की बात आती है तो मेरे हाथ-पैर ठंडे हो जाया करते। यह वक्त से पहले था और इसके लिए मैं काफी इमेच्योर था। धीरे-धीरे वक्त और अनुभव के साथ आदमी मेच्योर होता है। हां, मैंने गलतियां की हैं। इंसानों के रूप में, हम सभी गलतियां करते हैं। मुझे इस एहसास को पहले महसूस करना चाहिए था। मगर हम दोनों आगे बढ़ गए हैं, वह बहुत खुश दिखती हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।


जब शरद मल्होत्रा से पूछा गया कि, क्या किसी के एक्स उनके दोस्त हो सकते हैं? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, निश्चित रूप से! वो दोस्त क्यों नहीं हो सकते हैं? तुरंत नहीं, लेकिन कुछ निश्चित वक्त के बाद। जरूर हो सकते हैं। बता दे की अभिनेता शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया ने 20 अप्रैल को शादी कर ली थी, शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया ने मुंबई स्थित गुरुद्वारा में आनंद कारज रिवाज से शादी की है। इस दौरान शरद और रिप्की के घरवाले और खास दोस्त ही मौजूद थे।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *