दिव्यगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी ने चुनी अपने पिता की रह, बनेंगे संन्यासी!

दोस्तों 80 के दशक में अपने करियर के पीक पर चल रहे दिव्यगत स्टार अभिनेता विनोद खन्ना ने भी फिल्मों से दूरी बनाकर ओशो का दामन थाम लिया था। अब खबर आ रही दिवंगत पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना ने भी संन्यास ले लिया है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दे की फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में संजय लीली भंसाली के असिसटेंट डायरेक्टर रहे साक्षी खन्ना ने इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर संन्यास का रास्ता चुना है। सूत्रों के अनुसार पिता को फॉलो करते हुए साक्षी भी ओशो की शरण में जा चुके हैं। बता दें कि संन्यास से वापस लौटने के बाद पहली पत्नी गीतांजलि से विनोद का रिश्ता टूट गया था जिसके बाद उन्होंने कविता से शादी की थी।साक्षी, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं।

खबरें थी की उन्हें भंसाली लॉन्च करने वाले हैं, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते फिल्म नहीं बन सकी। साथ ही उन्होंने कुछ समय पहले अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था।मीडिया में कुछ समय पहले खबर थी की साक्षी खन्ना और मॉडल पूनम पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की साथ घूमते हुए और पार्टी की फोटो वायरल हुई थीं। साथ ही साल 2011 में हुई रेव पार्टी में शामिल होने के कारण साक्षी अरेस्ट किए गए थे।

बता दे की विनोद खन्ना के बड़े बेटे अक्षय खन्ना फ़िलहाल फिल्मो में काम करते नज़र आ रहे है कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म सेक्शन 375 रिलीज हुई थी. फिल्म की काफी सराहना भी की गई थी। दिवंगत विनोद खन्ना भी 80 के दशक में ओशो से प्रभावित हुए थे। उस दौरान उनके संन्यास के कदम से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा था। अप्रैल 2017 में उन्होंने कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।

About Himanshu

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *