बॉलीवुड से फिर आई बुरी खबर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या का मुंबई में निध’न

गुजरे जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा का मुंबई में गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में नि’धन हो गया। कुछ दिनों पहले सीरियस हालत में मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विद्या पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं।


विद्या सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज उन्होंने आखिरी सांस ली। विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या थी और उनकी सीरियस स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में ‘रजनीगंधा’, ‘हवस’, ‘छोटी सी बात’, ‘मेरा जीवन’, ‘इनकार’, ‘जीवन मुक्त’, ‘किताब’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘तुम्हारे लिए’, ‘सबूत’ जैसी कई फिल्में की। संजीव कुमार के साथ उनका गाना ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ बेहद चर्चित हुआ था।

फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। विद्या सिन्हा ने ‘काव्यांजलि’, ‘जारा’, ‘नीम नीम शहद शहद’, ‘कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘चंद्र नंदिनी’ शामिल हैं। विद्या की निजी जिंदगी की तकलीफों भरी रही। विद्या ने 9 जनवरी, 2009 को दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। विद्या ने पति पर शा’रीरिक और मानसिक उत्पी’ड़न का आरोप लगाया था।

इसके बाद विद्या पति से अलग हो गईं। नेताजी भीमराव से पहले विद्या ने वेंकटेश्वर अय्यर से शादी की थी। यह तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या ने वेंकटेश्वर के साथ 1968 में शादी की थी। इसके बाद 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा। बेटी के गोद लेने के कुछ साल बाद ही उनके पति का नि’धन हो गया। 

About Shailendra

Check Also

The 2003 Fifa Women's World Cup was Moves from China To the USA Because of what reason?

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने टू पीस बिकिनी पहनकर करवाया ऐसा फोटोशूट , वायरल की हैं तस्वीरें और वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में बात करें तो सभी बोल्डनेस के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *